शिमला: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हिमाचल पुलिस के चार पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए “राष्ट्रपति पुलिस पदक” और सराहनीय सेवा के लिए “पुलिस पदक ” से सम्मानित किया जा रहा है। इस सम्मान के लिए हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी है।
राष्ट्रपति पुलिस पदक ओर पुलिस पदक पाने वालों की सूची में हिमाचल के भी चार नाम शामिल है। इनमें सबसे पहला नाम सोलन जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक सेवाएं दे रहे वीरेंद्र शर्मा का है। इन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
इनके अलावा हिमाचल के तीन अधिकारियों को पुलिस मैडल से सम्मानित किया जाएगा। आईजी वेलफेयर एंड एडमिन के पद पर तैनात दिनेश कुमार यादव, पीटीसी डरोह में तैनात इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार और टीटीआर शिमला यूनिट में तैनात एएसआई किशोर कुमार को पुलिस मैडल से इसकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।
