बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TNS)- मत्स्य विभाग के निदेशक विवेक चंदेल ने कहा है कि प्रदेश के मत्स्य फॉर्म में जो भी खामियां चल रही है, उन्हें दूर किया जाएगा। नवनियुक्त मत्स्य विभाग के निदेशक विवेक चंदेल ने बिलासपुर मत्स्य विभाग में बतौर निदेशक अपना कार्यभार संभाल लिया है।
कार्यभार संभालने के बाद मत्स्य विभाग के निदेशक विवेक चंदेल ने फिश फार्म नालागढ़,फिश फार्म देयोली के अलावा अन्य फार्म का निरीक्षण किया है। वही इस दौरान उन्होंने जो भी खामियां पाई गई है,उन खामियों को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा। मत्स्य विभाग के निदेशक विवेक चंदेल का कहना है कि प्रदेश के जलाशय में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने को लेकर भी मत्स्य विभाग की ओर से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के जलाशयों में बीज डालने का कार्य चला हुआ है। वहीं फिश फार्म की सामने आई खामियों को भी जल्द से जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जलाशयों में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा।
