By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalpolitical

उप मुख्यमंत्री ने केंद्र से आई टीम से मुलाकात करने के दौरान ये उठाई मांग...

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/07/19 at 5:30 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश में त्रासदी से हुए नुकसान के आंकलन के लिए केंद्रीय सर्वेक्षण टीम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए मंडी पहुंच गई है। प्रदेश सरकार बाढ़ से सूबे में हुए नुकसान की रिपोर्ट केंद्रीय टीम के समक्ष रखेगी और केंद्र सरकार से राहत कार्यों के लिए प्रदेश को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता की मांग की जाएगी। यह बात बुधवार को हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने अपने एक दिवसीय मंडी दौरे के दौरान सुंदरनगर में मीडिया से औपचारिक बातचीत के दौरान कही।

प्रदेश में हुए नुकसान से केंद्रीय दल को करवाया अवगत

इससे पहले मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्रीय सर्वेक्षण टीम के साथ सुंदरनगर में एक बैठक कर प्रदेश में हुए नुकसान की स्थिति से भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई त्रासदी के कारण कुल्लू और मनाली में बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार ने बाढ़ के कारण सूबे में हुए नुकसान की पूरी जानकारी केंद्र सरकार को दे दी है। केंद्र सरकार से बार-बार राहत और पुनर्वास को लेकर सहायता करने की मांग कर रही है। प्रदेश सरकार की केंद्र सरकार की सर्वेक्षण टीम के वापिस लौटने के बाद उनकी अनुशंसा की जानकारी भी ली जाएगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में मौसम ठीक होने पर शिमला-मंडी सड़क मार्ग पर बहे मुख्य पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। पुल निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के मंत्री से भी बात की जाएगी। इसके साथ ठियोग क्षेत्र में वैकल्पिक वैली ब्रीज को भी फिर से बनाने को लेकर कार्य शुरू किया जाएगा। प्रदेश में आगामी दिनों में सेब का सीजन भी शुरू होने वाला है। इसलिए इन मार्गों को जल्द से जल्द शुरू करना पड़ेगा। मंडी-कुल्लू सड़क मार्ग पर आए हुए मलबे को साफ करने के लिए भी एनएचएआई के साथ बैठक कर कार्य शुरू कर दिया गया है।

5707 क्षतिग्रस्त पेयजल स्कीमों को किया गया है बहाल

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में जलशक्ति विभाग द्वारा 5707 क्षतिग्रस्त पेयजल स्कीमों को बहाल कर दिया है। इसके तहत कुल्लू, मंडी, हमीरपुर सहित अन्य मुख्य क्षेत्रों में विभाग पेयजल मुहैया कराने की स्थिति में पहुंच गया है। प्रदेश में जीवन त्रासदी के बाद पटरी पर लौटना शुरू हो गया है। पेयजल आपूर्ति को बहाल करने के लिए जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने बेहतरीन कार्य किया है। जलशक्ति विभाग का हर व्यक्ति को साफ-सुथरा पानी उपलब्ध करवाना ही लक्ष्य है। वहीं, मुकेश अग्निहोत्री ने सुंदरनगर पहुंचकर लोगों की जन समस्याओं को भी सुना और अधिकतर समस्याओं का मौके पर निराकरण भी किया। इसके उपरांत मुकेश अग्निहोत्री में निहरी क्षेत्र के श्री मूल माहुंनाग मेला नागधार के मेले का शुभारंभ भी किया।

TAGGED: Mandi deputy CM mukesh agnihotri
Chandrika July 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचपीवी टीकाकरण अभियान में शिक्षकों से सहयोग की अपील

Ago

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर लगाया ब्रेक : जयराम ठाकुर

Ago

आईजीएमसी में भोजन दरें बढ़ाने पर सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल

Ago

जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?