By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: उद्योग में कामगारों की दाड़ी – मूंछ को लेकर चला विवाद सुलझा.. 80 कामगारों को सर्शत नौकरी पर रखा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > उद्योग में कामगारों की दाड़ी – मूंछ को लेकर चला विवाद सुलझा.. 80 कामगारों को सर्शत नौकरी पर रखा
himachalNews

उद्योग में कामगारों की दाड़ी – मूंछ को लेकर चला विवाद सुलझा.. 80 कामगारों को सर्शत नौकरी पर रखा

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/05/04 at 10:52 AM
Share

सोलन:योगेश शर्मा (TSN)-सोलन के परवाणू के नरयाल में स्थित एक उद्योग में दाड़ी-मूंछ न काटने पर नौकरी से निकाले गए 80 कामगारों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सुलझ गया है। कंपनी ने इन सभी कर्मचारियों को फिर से सशर्त नौकरी पर रख लिया है। श्रम निरीक्षक ललित ठाकुर की अध्यक्षता में कंपनी प्रबंधन व कामगारों की हुई बैठक में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

कंपनी ने कुछ शर्तों के साथ इन सभी कर्मचारियों की नौकरी को बहाल कर दिया है।कंपनी की शर्त के अनुसार जो कामगार अपनी दाड़ी मूंछ नहीं काटेगा वह कपंनी के नॉन कोर एरिया में काम करेगा जो दाड़ी-मूंछ काटेगा वह कंपनी के कोर एरिया में काम करेगा। इसके लिए दोनों पक्ष तैयार हो गए। यह मामला उस समय सुर्खियों में आया था जब कंपनी ने 26 अप्रैल को करीब 80 कामगारों को नौकरी से निकला दिया। हालांकि कंपनी में विवाद पिछले कई दिनों से चला हुआ था।प्रबंधन ने अपने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए हुए थे कि वे अपनी दाड़ी-मूंछ कटवाए जो ऐसा नहीं करेंगे उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा। इसके लिए कुछ कामगार तैयार हो गए थे करीब 80 कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। फिर कंपनी ने इन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। कामगारों ने इसकी शिकायत श्रम निरीेक्षक परवाणू से की।

श्रम निरीक्षक की अध्यक्षता में हुई बैठक में निकला विवाद का हल

श्रम निरीक्षक ने 25 अप्रैल को कंपनी का दौरा किया और कंपनी प्रबंधन को निर्देश दिए कि वे इस आधार पर कामगारों को नौकरी से नहीं हटा सकते। इस पर कंपनी उन्हें नौकरी पर रखने को तैयार हो गई लेकिन 26 अप्रैल को इन कामगारों के लिए गेट बंद कर दिया। फिर कामगारों ने श्रम निरीक्षक को शिकायत करते हुए बताया कि उन्हें तो कंपनी के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। इस पूरे मामले ने सब को हैरान कर दिया कि दाड़ी मूंछ रखने पर कामगारों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। जिला प्रशासन भी इस मामले को लेकर सख्त हो गया।डी.सी. सोलन ने श्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि इस मामले को सुलझाए । कंपनी का तर्क था कि यू.एस.ए. एफ.डी.ए. के समझौते के अनुसार वे कुछ मैडिकल उपक्रमण बना रहे है जिसमें शर्त कि कामगार बिना दाड़ी व मूंछ के होने चाहिए। डी.सी. सोलन के सख्त निर्देश से श्रम विभाग भी हरकत में आया और कंपनी प्रंबधन पर दबाव बनाना शुरू किया।

श्रम निरीक्षक ललित ठाकुर ने बताया ये

श्रम निरीक्षक ललित ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग में कामगारों की दाड़ी-मूंछ को लेकर चल रहा विवाद अब सुलझ गया है।कंपनी ने सभी कर्मचारियों को वापिस नौकरी पर रख लिया है। यही नहीं कंपनी उन्हें पिछले 7 दिनों को वेतन भी देगी और शनिवार को सभी अपनी नौकरी ज्वाइन करेंगे। कंपनी की ओर एक शर्त रखी गई जो कामगार दाड़ी मूंछ काटेंगे वे कोर एरिया में काम करेंगे जो नहीं काटेंगे उनकी तैनाती नॉन कोर एरिया में होगी। इसके लिए दोनों पक्ष तैयार हो गए है। इसका एक बाकायदता एग्रीमेंट बनाया जाएगा।

वहीं कामगारों की ओर से हिमाचल इंटक फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम ठाकुर भी बैठक में शामिल हुए।उन्होंने बताया कि मामला सुलझा लिया गया है।सभी वर्कर अब से अपनी नौकरी पर लौटेंगे।

TAGGED: Solan The dispute regarding beard and mustache of workers in the industry was resolved
Chandrika May 4, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कंगना के बिगड़े सुर…विपक्षी दलों को बताया कार्टून.. बोली अंग्रेजों की छोड़ी हुई बीमारी है कांग्रेस पार्टी
Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय दौरे पर पहुंची शिमला…राज्यपाल व सीएम सहित विस अध्यक्ष ने किया स्वागत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?