संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा देश की पहली ऐसी विधानसभा है जहां पर ई-विधान प्रणाली को लागू किया गया हैं। इस प्रणाली को समझने के लिए विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि शिमला आते रहते हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रमेश तावाडकर की अगुआई में एक प्रतिनिधि मंडल विधानसभा पहुंचा। यहां पहुंच कर प्रतिनिधि मंडल ने हिमाचल विधानसभा की बारीकियों सहित ई प्रणाली के बारे में समझा।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की विधानसभा देश की सबसे प्राचीनतम विधानसभाओं में से एक हैं, जिसका अपना इतिहास हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा ऐसी विधानसभा भी हैं जहां सबसे पहले ई प्रणाली को शुरू किया गया हैं। हिमाचल विधानसभा देश भर के लिए एक आदर्श बनी हैं। विधानसभा में गोवा का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा हैं जिसको विधानसभा के बारे में बताया गया हैं।
वहीं गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रमेश तावडकर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बारे में जानकर उनको खुशी हुई। गोवा में भी ई-विधानसभा प्रणाली को शुरू किया गया हैं जिसमें कुछ कमियां है जिसको जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और गोवा दोनों ही राज्य पर्यटन राज्यों के रूप में माने जाते हैं। ऐसे में दोनों राज्यों पर्यटन क्षेत्र में परस्पर सहयोग कर सकते हैं इसको लेकर गोवा सरकार से बातचीत की जाएगी।
