नालागढ़ :जगत सिंह (TSN)-देशव्यापी टैंकर चालकों की हड़ताल का असर प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत हिमाचल पथ परिवहन निगम के डिपो पर पडता हुआ साफ दिखाई दे रहा है । टैंकरों की हड़ताल के कारण डीपू में डीजल नहीं पहुंच रहा है और डीजल मात्र 6000 लीटर ही डिपो के पास बचा है जिसके कारण वह मंगलवार दोपहर तक ही अपनी बसों को चला सकते हैं,उसके बाद एचआरटीसी नालागढ़ की सभी बसों के पहिए थम जाएंगे ।
एचआरटीसी नालागढ़ के आर. एम. जोगिंदर सिंह चौधरी ने बताया है कि पिछले कल तक उनके पास 11000 लीटर डीजल पड़ा था, लेकिन अब उनके पास 6000 लीटर ही मात्रा डीजल बचा हुआ है ।अगर किसी तरह टैंकर चालकों की हड़ताल जारी रही तो मंगलवार दोपहर तक का यह डीजल भी खत्म हो जाएगा, इसके कारण उन्हें मजबूरन बसों को खड़ा करना पड़ेगा,जिसके कारण आवाजाही के लिए लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ेगा । उन्होंने कहा कि इस हड़ताल के कारण स्कूली बच्चों एवं ड्यूटी पर आने जाने वाले लोगों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा । उन्होंने कहा कि जो भी उच्च अधिकारियों के आदेश होंगे वह उनका पालन करेंगे।
