हिमाचल: आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत हिमाचल में तिरंगा रैली निकाली गई। रैली आम लोगों सहित बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वही, आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को लेकर देश भर में तिरंगा रैली आयोजित की जा रही है। बिलासपुर में शहीद स्मारक से चेतना चौक होते हुए गांधी मार्किट से होते हुए वापिस शहीद स्मारक तक प्रभात फेरी के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सरकारी स्कूलों व कालेज के एनसीसी, एनएसएस, स्काऊट एवं गाईड के छात्रों, पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया।

नालागढ़ में भी दिखा रैली का जोश
आजादी के 75 वे स्वतंत्रता दिवस को लेकर बहुजन समाज पार्टी द्वारा नालागढ़ से संविधान भाईचारा तिरंगा यात्रा शुरू की गई। बतां दें कि शिमला संसदीय सीट से प्रभारी विक्रम नायर की अध्यक्षता में संविधान भाईचारा तिरंगा यात्रा नालागढ़ के रेस्ट हाउस से शुरू की गई। जिसमें सैकड़ों की तादात में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भारत माता की जय, इंकलाब जिन्दावार के नारे लगाकर संविधान भाईचारा तिरंगा यात्रा को हरि झंडी देकर रवाना किया गया।

मंडी में हर घर तिरंगा अभियान
मंडी में हर घर संविधान अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें उन्होंने अपने गांव दोहंदी बगला स्थिति घर में तिरंगा झंडा फहराया कर अभियान को शुरु किया। उन्होंने आम जनता को संदेश में कहा की आज़ादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य पर बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश “भाईचार बनाओ यात्रा” और ” हर घर तिरंगा, हर घर संविधान” व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से ” स्वतंत्रता दिवस” पर कार्यक्रमो को पूरे प्रदेश में शुरू कर रही है।

बीजपी ने ऊना में निकाली तिरंगा प्रभात फेरी
ऊना में आज़ादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाया गया। बीजेपी ने तिरंगा प्रभात फेरी निकाल कर मनाया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में बीजेपी से जुड़े हुए लोगों और आम जनता ने हिस्सा लिया। बीजेपी के वरिष्ठ नेता हिमाचल के सह प्रभारी संजय टंडन,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ओर हिमाचल वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने प्रभात फेरी तिरंगा यात्रा की अगुवाई की।

