सोलन (योगेश शर्मा): आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश भर अमृत महोत्सव के रूप से लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भाजयुमो सोलन मंडल द्वारा युवा मोर्चा सोलन के साथ मिलकर एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा की खास बात यह थी कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा 101 फुट लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैंकड़ो युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस मौके पर खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर लगातार विभिन्न कार्यक्रम देशभर में आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोलन में युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार भारत देश आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि आज हर सरकारी कार्यालय, धार्मिक संस्थानों और हर घर मे तिरंगा फहराया जा रहा है और ये देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर आजादी के 75 वर्षों को याद किया जा रहा है। वहीं देश की आजादी में जिन लोगो का योगदान रहा है उन्हें भी याद किया जा रहा है।
