By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुल्तानपुर डाकघर में गबन राशि का आंकड़ा 1 करोड़ पार…आरोपी महिला कर्मचारी सस्पेंड
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > सुल्तानपुर डाकघर में गबन राशि का आंकड़ा 1 करोड़ पार…आरोपी महिला कर्मचारी सस्पेंड
crimehimachal

सुल्तानपुर डाकघर में गबन राशि का आंकड़ा 1 करोड़ पार…आरोपी महिला कर्मचारी सस्पेंड

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/02/09 at 7:41 PM
Share

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा (TSN)- जिला कुल्लू के मुख्यालय सुल्तानपुर डाकघर में महिला कर्मचारी के द्वारा किए गए गबन की जांच अभी भी जारी है और अब गबन की राशि एक करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। डाक विभाग के द्वारा भी अपनी ओर से एक टीम का गठन किया गया है। जो लगातार इस घपले की जांच कर रही है।

डाक विभाग के द्वारा पहले चरण में जो जांच की गई थी उसमें 36 लाख 40 हजार रुपए के घपले की बात सामने आई थी। वही 100 अन्य खाताधारक के खाते की जब जांच की गई तो उसमें 75 लाख से अधिक रुपए का घपला सामने आया है। ऐसे में अभी भी डाकघर में ग्राहकों के खातों की जांच हो रही है और आने वाले दिनों में यह घपला की राशि और बढ़ सकती है। वही सुल्तानपुर डाकघर में इतनी बड़ी रकम के गबन का मामला सामने आने से डाक विभाग के अधिकारी भी हैरान है। इसके अलावा सीबीआई के द्वारा भी इस मामले की जांच की जा रही है। बीते दिनों सीबीआई की टीम ने सस्पेंड महिला कर्मचारी के घर का भी दौरा किया था और वहां से 2 लाख रुपए नगद बरामद किए गए थे। हालांकि महिला कर्मचारियों ने किस तरह से इस घपले को अंजाम दिया। इसके बारे में फिलहाल अभी कोई भी खुलकर सामने नहीं आ रहा है। लेकिन पता चला है कि महिला कर्मचारी के द्वारा डाकघर में चलाई जा रही लंबी योजनाएं जैसे आरडी बचत खाता और सुकन्या समृद्धि योजना में सहित कई अन्य खातों की राशि में यह गबन किया गया है। डाक विभाग के द्वारा महिला कर्मचारी को फिलहाल सस्पेंड किया गया है। ऐसे में डाकघर में इस तरह के गबन का मामला सामने आने पर ग्राहक भी रोजाना डाकघर पहुंच रहे हैं और अपने-अपने खाते की भी जांच कर रहे हैं। डाक विभाग के सहायक अधीक्षक मनोहर लाल ने बताया कि जांच में अभी तक एक करोड़ रुपए का घपला सामने आया है। इसके बाद भी अभी तक पासबुकों की जांच चल रही है।

TAGGED: Kullu Sultanpur post office
Chandrika February 9, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article BJP प्रदेश प्रवक्ता बलबीर वर्मा बोले हिमाचल प्रदेश में भाजपा को मिलेंगे 60% वोट और कांग्रेस को केवल 29%
Next Article अनुसूचित जाति की नर्सिंग प्रशिक्षुओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर बिलासपुर में धरना प्रदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

तानाशाही रवैये के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा विधायक

Ago

सलोगड़ा के पास निजी बस हादसा, चालक समेत दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?