राकेश,ऊना: हिमाचल रणजी टीम के खिलाड़ी रहे सिद्धार्थ शर्मा उर्फ सिद्धू की याद में उनके चाहने वालों की ओर से सिद्धार्थ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया हैं। यह टूर्नामेंट 3 दिनों तक चलेगा। इस टूर्नामेंट का शनिवार को दूसरा दिन था जिसमें सिद्धार्थ के माता-पिता को बुलाकर सिद्धार्थ को श्रद्धांजली दी गई। बता दें कि सिद्धार्थ शर्मा उर्फ़ सिद्धू हिमाचल रणजी टीम के खिलाड़ी रहे हैं और विजय हजारे ट्रॉफी जीतने में उनका भी अहम योगदान रहा हैं। गुजरात में खेलने गए सिद्धार्थ शर्मा उर्फ सिद्धू की अचानक तबीयत खराब होने के चलते उसकी मौत हो गई थी जिस कारण उनके चाहने वालों की तरफ से उसकी याद में पहला क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट करवाया जा रहा हैं।
आयोजकों की माने सिद्धार्थ शर्मा उप सिद्धू की याद में यह पहला सिद्धार्थ क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट करवाया जा रहा हैं। सिद्धार्थ शर्मा हमारे दिलों में अमर रहे इसके साथ क्रिकेट प्रेमियों के अंदर जागृति फैलाने की कोशिश की जा रही हैं ताकि जितने भी हमारे क्रिकेट प्रेमी और क्रिकेट प्रशंसक है उनके दिलों में सिद्धार्थ शर्मा को अमर रखने की कोशिश की गई हैं। आज उनके माता-पिता को बुलाया गया है और उन्होंने अपने विचार हमारे बीच रखे हैं। हम उनके आभारी हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं की बह सिद्धार्थ की आत्मा को अमर रखें और उनकी याद हमेशा हमारे दिलो में बनी रहे।
वहीं सिद्धार्थ शर्मा क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट में पहुंचे सिद्धार्थ शर्मा उर्फ सिद्धू के पिता प्रवीण कुमार, माता सुभद्रा देवी ने अपने बेटे सिद्धार्थ शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और खिलाड़ियों से रूबरू हुए उन्होंने इस मौके पर अपने विचार क्रिकेट प्रेमियों के सामने रखे। उन्होंने कहा की क्रिकेट प्रेमियों की तरफ से यह एक बड़ा उपकार किया गया हैं, जिसमें सिद्धार्थ शर्मा सिद्धू की याद में क्रिकेट टूर्नामेंट करवा कर सिद्धू को याद किया गया हैं उन्होंने इसके लिया इनका आभार प्रकट किया। सिद्धार्थ शर्मा के पिता ने क्रिकेट में पारदर्शिता लाए जाने की बात कही।
