अनिल कुमार,किन्नौर: प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर किन्नौर विधानसभा के लिए आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में ईवीएम/वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ओर विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में चुनाव के दौरान प्रयोग में लाई जाने वाली 174 बैलेट युनिट, 174 कंट्रोल यूनिट एवं 176 वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। इस दौरान तहसीलदार निर्वाचन जी.एस. राणा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विधानसभा चुनावों के चलते ईवीएम/वीवीपैट का हुआ प्रथम रेंडमाइजेशन
Leave a comment
Leave a comment
