By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सरकार ने पूछा पांगी जाना चाहोगे, यंग आईएएस बोलीं- जी जरूर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सरकार ने पूछा पांगी जाना चाहोगे, यंग आईएएस बोलीं- जी जरूर
himachalNews

सरकार ने पूछा पांगी जाना चाहोगे, यंग आईएएस बोलीं- जी जरूर

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/04/24 at 11:30 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – मंडी जिला में बतौर एसडीएम अपनी सेवाएं दे रही 2019 बैच की यंग आईएएस रितिका जिंदल से जब सरकार ने पूछा कि क्या आप पांगी में अपनी सेवाएं देना चाहोगी तो यंग आईएएस ने इसके लिए तुरंत हामी भर दी। आज सरकार की तरफ से जारी तबादला आदेशों में एसडीएम सदर आईएएस रितिका जिंदल को प्रमोशल के साथ पांगी तबदील किया गया है।

युवा आईएएस रितिका जिंदल अब पांगी में देंगी अपनी सेवाएं

रितिका जिंदल अब चंबा जिला के दुर्गम क्षेत्र पांगी में बतौर रेजिडेंट कमीशनर अपनी सेवाएं देंगी। यह ईलाका इतना दुर्गम है कि सर्दियों के दिनों में पूरे 6 महीनों तक शेष विश्व से कटा रहता है। जब इस बारे में रितिका जिंदल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तबादला आदेशों से पहले सरकार कुछ स्थानों की ऑपशन मांगती है। मुझसे पांगी में सेवाएं देने के लिए पूछा गया तो मैंने इसके लिए तुरंत हां कर दी। क्योंकि वैसे भी ट्राईबल क्षेत्रों में सेवाएं देना अनिवार्य होता है, इसलिए मैंने इस आप्शन को स्वीकार कर लिया। यदि इसके विपरित कहूं तो हमें सरकार के लिए काम करना होता है और सरकार हमें जहां भी तैनात करे, हमें अपनी सेवाएं देनी ही हैं, इसलिए भी ना-नुकर वाला कोई विषय ही नहीं था। मुझे इस बात की खुशी है कि मंडी में बतौर एसडीएम लोगों का बहुत ज्यादा प्यार और सहयोग मिला। अब ट्राईबल क्षेत्रों की समस्याओं को करीब से समझने और उनके समाधान का मौका मिला है।

पंजाब की रहने वाली हैं रितिका जिंदल

2019 बैच की यंग आईएएस अधिकारी रितिका जिंदल पंजाब के मोगा की रहने वाली हैं। मात्र 22 वर्ष की आयु में रितिका आईएएस बन गई थी। जब रितिका आईएएस की तैयारी कर रही थी तो उस वक्त उनके पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। रितिका ने विपरित परिस्थितियों से जूझते हुए आईएएस की तैयारी की और इस परीक्षा को उतीर्ण करके दिखाया।

TAGGED: Mandi Young IAS Ritika Jindal
Chandrika April 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मौसमी सब्जी कचनार स्वास्थ्य के लिए उपयोगी…जानिए इसके फायदे
Next Article शिमला लोअर ढली वार्ड के लोगों का कहना… नगर निगम द्वारा किया जाता रहा है नजरंदाज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?