धर्मशला,राहुल चावला(TSN)-हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने पर्यटन निगम के 18 होटल को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं.यह सभी होटल घाटे में चल रहे थे,जिन्हें बीते दिन हाईकोर्ट ने बंद करने के फरमान जारी कर दिए हैं.वही इसको लेकर विपक्षी दल भाजपा भी सरकार पर निशाना साथ रही है और सरकार पर जानबूझकर हाईकोर्ट में कैसे को कमजोर कर करने कर विदेशी कंपनियों को देने के आरोप लगाए हैं ।
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि हमारे पहाड़ी प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है की हाईकोर्ट द्वारा हिमाचल टूरिज़्म के प्रतिष्ठित 18 होटलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।यह आम चर्चा है की सरकार ने केस को जन बूझकर कमजोर किया ताकि ये प्रॉपर्टीस बेचीं जा सके। उन्होंने कहा कि यदि सरकार हाई कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती के साथ रखती तो यह होटल और बंद नहीं होते यह होटल कई वर्षों से चले आ रहे हैं इन होटल में कई कर्मचारी काम कर रहे हैं।
वहीं सुधीर शर्मा ने ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए क्रेशर मालिको को लेकर भी सरकार पर निशाना सदा उन्होंने कहा कि एक वीडियो वायरल हो रहा है उसके बारे में मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि वह व्यक्ति कौन है जिसे वह सचिवालय लेकर गए थे और उस दिन कैबिनेट की बैठक हुई थी कैबिनेट में प्रदेश के क्रेशर बन्द करने के फरमान भी उसी दिन जारी किए गए थे।
