By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राज्यपाल ने कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ कि बैठक, कहा.. प्राकृतिक कृषि कई मायनों में फायदेमंद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राज्यपाल ने कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ कि बैठक, कहा.. प्राकृतिक कृषि कई मायनों में फायदेमंद
himachalNews

राज्यपाल ने कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ कि बैठक, कहा.. प्राकृतिक कृषि कई मायनों में फायदेमंद

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/03/16 at 5:42 PM
Share

शिमला : चन्द्रिका- राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में राजभवन में कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों की एक बैठक हुई। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्राकृतिक उत्पाद की मांग अधिक बढ़ी है और इससे किसानों को भी व्यापक लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कृषि के परिणामों को देखा जाए तो यह कृषि कई मायनों में फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती तकनीक विकास के लिए कृषि विश्वविद्यालयों के साथ सहभागिता, प्रतिक चिन्ह (लोगो), ब्रैंडिंग व् पैकिंग सामग्री विकास, छात्रों व प्रशिक्षुओं के लिए फैलोशिप कार्यक्रम जैसे नवीन प्रयास प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में कारगर सिद्ध होंगे।

प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने की आवश्यकता

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश तेजी से रसायनमुक्त खेती की ओर बढ़ रहा है। प्राकृतिक कृषि के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य के लिए उत्तम उत्पाद, पर्यावरण संरक्षण और किसानों को उनके उत्पाद का अच्छे मूल्य मिल सके। इसके लिए प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। उन्होंने विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में किसान प्राकृतिक खेती विधि को अपना रहे हैं और अभी तक 1.59 लाख किसान-बागवान 19320 हैक्टेयर पर इस तकनीक से विविध फसलें ले रहे हैं।

सचिव कृषि राकेश कंवर ने राज्यपाल को प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अधिकतर छोटे और सीमांत किसान हैं जो इस विधि के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 को मनाने के लिए पोषक अनाजों के संवर्धन के लिए कृषि विभाग की ओर से तैयार किए टेबल कैलेंडर, व्यंजन पुस्तिका और विवरणिकाओं तथा प्राकृतिक खेती के उत्पादों को राज्यपाल को भेंट किया। इस अवसर पर, प्राकृतिक खेती की राज्य परियोजना कार्यान्वयन इकाई से प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मनोज गुप्ता ने योजना पर एक प्रस्तुतिकरण देकर राज्यपाल को इसकी प्रगति एवं प्रभावों से अवगत करवाया।

TAGGED: Shimla The Governor held a meeting with the higher officials of the Agriculture Department
Chandrika March 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्राकृतिक सुंदरता के कारण पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन रहा अंदरौली, बना रहा अलग पहचान
Next Article विश्वविख्यात पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग में जल्द होगी पैराग्लाइडिंग स्कूल की शुरुवात, 24 कमरे होंगें तैयार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?