By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राज्यपाल ने किया कुफरी तालाब पुनरूद्धार कार्य का लोकार्पण.
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राज्यपाल ने किया कुफरी तालाब पुनरूद्धार कार्य का लोकार्पण.
himachalNews

राज्यपाल ने किया कुफरी तालाब पुनरूद्धार कार्य का लोकार्पण.

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/09/25 at 11:01 PM
Share

शिमला,25 सितम्बर(TSN)-भारत की सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ भारतीय सेना आपदा प्रबंधन,पर्यावरण संरक्षण और अन्य गतिविधियों में जिस उत्कृष्टता के साथ कार्य कर रही है उस पर हम सभी को गर्व है।राज्यपाल आज यहां शिमला के निकट कुफरी में प्रादेशिक सेना के प्लेटिनम जयंती समारोह के अवसर पर सेना द्वारा किए गए कुफरी तालाब के पुनरूद्धार के लोकार्पण अवसर पर बोल रहे थे।

राज्यपाल ने कहा कि इस वर्ष प्रादेशिक सेना राष्ट्र की सेवा के 75 वर्ष पूरे होने पर प्लेटिनम जुबली मना रहा है।अपनी उत्पत्ति से लेकर अभी तक प्रादेशिक सेना भारतीय सेना के एक अंग के रूप में उल्लेखनीय कार्य कर रही है और राष्ट्र निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दे रही है।उन्होंने प्रादेशिक सेना के अन्तर्गत 133 इन्फैंटरी बटालियन इको डोगरा एक अग्रणी बटालियन है,जो हिमाचल प्रदेश राज्य में पौधारोपण गतिविधियों के लिए पूरी तरह समर्पित है।हिमाचल प्रदेश के हरित आवरण को बढ़ाने में बटालियन का महत्वपूर्ण योगदान है।

राज्यपाल ने कहा कि इस बटालियन की स्थापना 15 सितंबर,2006 को कुफरी (शिमला) में की गई थी और इसे हिमाचल इको वॉरियर्स के नाम से जाना जाता है।उन्होंने कहा कि यह राज्य से संबंधित पूर्व सैनिकों को पुनः रोजगार भी प्रदान करती है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रादेशिक सेना के प्लेटिनम जयंती समारोह के अवसर पर, बटालियन ने 15 जुलाई से 17 सितंबर 2024 तक ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 75000 पौधे लगाए हैं। इसक अलावा, समय-समय पर विभिन्न जन चेतना अभियानों जैसे पर्यावरण दिवस, वन महोत्सव, स्वच्छता अभियान, वृहद वृक्षारोपण एवं विद्यार्थियों के लिए कार्यशालाओं के आयोजन किए गए हैं।

शुक्ल ने कहा कि सेना ने आउटरीच कार्यक्रम के तहत ‘‘जल ही जीवन है’’ को आदर्शवाक्य मानते हुए व जन सामान्य को इस के लिए जागृत करने के लिए कुफरी तालाब को गोद लिया था। उन्होंने कहा कि इस बटालियन ने तालाब में पानी की बहाली, वर्षा जल संचयन,आस-पास के इलाकों की मरम्मत और नवीकरण करके तालाब के जीर्णाेद्धार के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं जो की सराहनीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में जल स्रोतों के प्रति जन चेतना जागृत करने में भी बटालियन का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि कुफरी में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं और यहां का ऐतिहासिक महत्व भी है। पर्यावरण यहां की पहचान है इसलिए इस क्षेत्र के हरित आवरण को सुरक्षित बनाये रखने के लिए हमें सेना के प्रयासों में अपना योगदान देने की आवश्यकता है।

इससे पूर्व, प्रादेशिक सेना ग्रुप मुख्यालय,पश्चिमी कमान के कमांडर ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह बाथ ने राज्यपाल का स्वागत किया। 133 इन्फैंटरी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मोहन सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया। कुफरी के स्थानीय नागरिक ध्यान चंद ने कुफरी के ऐतिहासिक महत्व और तालाब के बारे में राज्यपाल को अवगत करवाया। कुफरी के पंचायत प्रधान इंद्र सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।स्टेशन कमांडर शिमला के ब्रिगेडियर नवदीप बराड़, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

TAGGED: Shimla governor shiv pratap shukl
Chandrika September 25, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राजीव गांधी कॉलेज और देश भगत यूनिवर्सिटी के बीच MoU पर हुए हस्ताक्षर
Next Article विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों व फास्ट फूड की रेहड़ियों पर ओनर आईडी वाले बयान पर बोले जयराम ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अवैध खनन मामले पर कांग्रेस का हमला, पूर्व मालिकाना हक की जांच की उठाई मांग

Ago

पंडोह स्थित आरसेटी में महिलाओं को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण

Ago

ऊना पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी का खुलासा, चिंतपूर्णी से चोरी बाइक पंजाब से बरामद

Ago

हमीरपुर में एचपीवी टीकाकरण को तेज करने के निर्देश, लक्ष्य हासिल करने पर जोर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?