मंडी:धर्मवीर(TSN)-हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा प्रदेश भर के भोजनाल्यो व फास्ट फूड की रेहड़ियों पर ओनर आईडी लगाने के बयान पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जयराम ठाकुर का कहना है कि विक्रमादित्य सिंह के द्वारा की जा रही इस पहल वे स्वागत करते हैं।क्योंकि पिछली भाजपा सरकार ने ही स्ट्रीट वेंडर एक्ट के तहत वेरिफिकेशन पॉलिसी पर काम करना शुरू किया था।अब इस पहल पर विक्रमादित्य सिंह कितना कायम रहते हैं यह नामालूम है। इनके एक साथी की बड़ी-बड़ी बातें करने के दो दिन बाद ही टांगे लड़खड़ा गई थी।यह तंज बुधवार शाम को मंडी पहुंचे जयराम ठाकुर ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कसा है।
वेरिफिकेशन पॉलिसी का कांग्रेसी मित्रों ने बनाया था मजाक
पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश की हर गलियों में बाहरी राज्यों से प्रवासी पहुंच रहे हैं और यहां पर काम करते हुए यह प्रवासी अपनी पहचान को छिपा रहे हैं।लेकिन हिमाचल में बाहर से आने वाले दूर से ही पहचाने जाते हैं।ऐसे में जरूरी हो जाता है कि इनका पंजीकरण व वेरिफिकेशन कराई जाए।जब उनकी सरकार ने स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट में पंजीकरण व वेरिफिकेशन की शुरुआत की थी तो उस समय कांग्रेस के मित्रों द्वारा इसका विरोध किया गया था।इतना ही पंजीकरण व वेरिफिशन के लिए बनाई गई इस पॉलिसी पर कुछ कांग्रेसी नेताओं ने उनका मजाक बनाया था। लेकिन आज भाजपा की सरकार के समय बनाई पॉलिसी का जिक्र विक्रमादित्य सिंह स्वयं अपनी जुबान से कर रहे हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि विक्रमादित्य सिंह कब तक इस बात टिके रहते हैं,इसका उन्हें ज्ञान नहीं है।जयराम ठाकुर ने कैबिनेट मंत्री अनिरूद्व सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी टांगे तो दिन बाद ही लड़खडा गई थी।
