By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राज्यपाल ने किया राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का शुभारंभ
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राज्यपाल ने किया राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का शुभारंभ
himachalNews

राज्यपाल ने किया राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का शुभारंभ

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2025/04/28 at 11:03 AM
Share

Shimla,Sanju(TSN)-राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की उपस्थिति में आज ऊना जिला के हरोली में राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का शुभारंभ किया।राज्यपाल ने मंदिर न्यास माता श्री चिंतपूर्णी जी की जोत की पूजा कर उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर, राज्यपाल ने हरोली उत्सव की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उत्सव हमारी सांस्कृतिक परंपराओं,लोक जीवन और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम है।उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी पहचान है।हिमाचल प्रदेश अपनी समृद्ध लोक संस्कृति,परंपराओं और नैतिक मूल्यों के लिए पूरे देश में विख्यात है।हरोली उत्सव जैसे आयोजनों से हम अपने लोकगीतों,नृत्यों,कलाओं और रीति-रिवाजों को जीवंत बनाए रखते हैं।

राज्यपाल ने कहा कि इस वर्ष हरोली उत्सव की थीम‘‘नशा निवारण’’ रखी गई है।‘‘नशा मुक्त ऊना- नशा मुक्त हिमाचल’’का यह संदेश केवल एक नारा नहीं,बल्कि हमारे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है।उन्होंने कहा कि 2 वर्ष पूर्व उन्होंने इसी स्थान से नशा मुक्ति के कार्यक्रम में भाग लिया था,जिसे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आयोजित किया था। इन दो वर्षों में नशे के खिलाफ व्यापक जन जागरूकता आई है।राज्यपाल ने लोगों से मिलकर नशा मुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया और कहा कि युवा शक्ति को सही दिशा देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से हम अपने युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं।

राज्यपाल ने कहा कि जब युवा नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर होते हैं,तभी कोई राज्य,कोई देश प्रगति करता है।उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह आयोजन नशा मुक्त समाज, समृद्ध संस्कृति और सुरक्षित राष्ट्र के संकल्प को साकार करने में सहायक सिद्ध होगा।राज्यपाल ने पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष नागरिकों की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा शत्रु है। इस दानव के खिलाफ हमारी लड़ाई पूरी शक्ति और एकजुटता के साथ जारी रहेगी।

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।उन्होंने कहा कि यदि कोई भी प्रस्ताव आता है तो वह केंद्र सरकार से बात करेंगे।इससे पूर्व, राज्यपाल ने पारंपरिक पगड़ी बंधवाकर शोभायात्रा में भाग लिया और खुली जीप में जनता का अभिवादन स्वीकार किया।लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उनके साथ थीं।राज्यपाल ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और उत्सव समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने ऊना पुलिस प्रशासन के सहयोग से आयोजित खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया।

इस बार राज्य स्तरीय हरोली उत्सव अंतरराष्ट्रीय रंगों से सराबोर नजर आया। जापान, ब्रिटेन, सऊदी अरब, ब्राजील, मेक्सिको, चीन, इंडोनेशिया और रूस से आए सांस्कृतिक प्रतिनिधियों ने शोभायात्रा में भाग लेकर अपनी कला और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन किया।’रोबोट मैन’, ‘लाइट मैन’ और ‘यूक्रेनियन ड्रम बैंड’ ने भी विशेष आकर्षण का केंद्र बनकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

TAGGED: Shimla governor shiv pratap shukl
Chandrika April 28, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मलूकपुर के सपूत परमजीत सिंह पम्मा का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार”
Next Article झीड़ी में बनेगा फ्लाईओवर, डडौर और नागचला को करना होगा इंतजार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?