By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना जिला प्रशासन के साथ राज्यपाल ने की विकास कार्यों की समीक्षा, विकास योजनाओं को तय समय में पूरा करने के दिए निर्देश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऊना जिला प्रशासन के साथ राज्यपाल ने की विकास कार्यों की समीक्षा, विकास योजनाओं को तय समय में पूरा करने के दिए निर्देश
himachalNews

ऊना जिला प्रशासन के साथ राज्यपाल ने की विकास कार्यों की समीक्षा, विकास योजनाओं को तय समय में पूरा करने के दिए निर्देश

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/04/16 at 6:00 PM
Share
राकेश,ऊना: जिला स्तर पर जो अधिकारी केंद्रीय व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओें को कार्यान्वित कर रहे हैं उनके कार्यों से प्रदेश सरकार को श्रेय मिलता हैं। इसके लिए उन्हें उन कार्यों को न केवल निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा करना चाहिए बल्कि उसमें गुणात्मकता का भी ध्यान रखना चाहिए। यह बात राज्यपाल  शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को जिला परिषद सभागार, ऊना में जिला प्रशासन के साथ केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं एवं जिला स्तर पर कार्यान्वित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों से कही।
इस अवसर पर उन्होंने जहां केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली वहीं प्राकृतिक कृषि, नशामुक्ति ओर मोटा अनाज की खेती बारे अधिकारियों से जागरूकता पर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक करने का दायित्व भी उनका हैं। इसलिए सभी अधिकारी इन योजनाओं को कार्यान्वित करने के लिए मुख्य आधार हैं।
राज्यपाल ने कहा कि योजनाओं को कार्यान्वित करने से पूर्व अधिकारी स्वयं इन योजनाओें से संतुष्ट होने चाहिए तभी वे समर्पण से कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर योजना का लाभ हो रहा है तो उस पर दृढ़ता से काम होना चाहिए। यदि योजना में कहीं कोई कमी है तो इस बारे में भी सरकार को अवगत करवाने का सामर्थ्य होना चाहिए तभी योजना व लोगों से न्याय कर सकते हैं। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि जिले के अनेक विभागों का कार्य काफी संतोषजनक हैं। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति अधिकारियों में उत्साह नजर आना चाहिए।
राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल को देवभूमि कहा जाता है। देवभूमि में नशे के अवैध धंधे के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने ऊना प्रवास के दौरान उन्होंने नशानिवारण केंद्र का दौरा किया था। उन्होंने कहा कि ऐसे केंद्रों में अच्छी सुविधाएं मिलनी चाहिए ताकि इन केंद्रों में आने वाले युवा स्वस्थ हो सके। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पूरे समाज को मिलकर कार्य करना है क्योंकि नशे का समाज पर वितरीत प्रभाव पड़ता हैं।
उन्होंने कहा कि रसायन खेती से आज जमीन बंजर हो रही है और जो अन्न पैदा हो रहा है वह स्वास्थ्य की दृष्टि से नुकसानदायक हैं, इसलिए हमें किसानों को प्राकृतिक कृषि के प्रति प्रेरित करने की आवश्यकता हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओें के लिए स्वीकृत राशि का ठीक से उपयोग सुनिश्चित होना चाहिए और काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। अगर इस पर ध्यान देंगे तो प्रदेश को प्रगति करने से काई रोक नहीं पाएगा।
TAGGED: administration, Development, Governor, instructions, plans, reviewed, una
admin April 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विपिन परमार ने किया जाखू वार्ड से भाजपा प्रत्याशी राजन अग्रवाल के कार्यालय का उद्घाटन, कांग्रेस पर साधा निशाना
Next Article पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह के मंडी दौरे पर दिए बयान पर सूबे में मचा राजनितिक बवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?