By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह के मंडी दौरे पर दिए बयान पर सूबे में मचा राजनितिक बवाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह के मंडी दौरे पर दिए बयान पर सूबे में मचा राजनितिक बवाल
himachalpolitical

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह के मंडी दौरे पर दिए बयान पर सूबे में मचा राजनितिक बवाल

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/04/16 at 6:32 PM
Share

मंडी : धर्मवीर- पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा मंडी दौरे के दौरान दिए एक बयान पर सूबे में राजनितिक बबाल मच गया है। विक्रमादित्य सिंह ने मंडी जिला की नगर परिषद सुंदरनगर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम को एक करोड़ बीस लाख की राशि प्रदेश सरकार द्वारा जारी करने की जानकारी दी गई थी। लेकिन इस स्वीकृत राशि को लेकर प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं विधायक राकेश जंवाल ने विक्रमादित्य सिंह को आड़े हाथों लेते हुए पलटवार किया है।

विक्रमादित्य के बयान पर प्रदेश भाजपा महामंत्री राकेश जंवाल का पलटवार

विधायक राकेश जंवाल ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सुंदरनगर में खेलों को बढ़ावा और नशे से दूर रखने के लिए साढ़े दस लाख रुपयों की लागत से बहुउद्देश्यीय इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। इसमें साढ़े चार करोड़ रूपयों की प्रशासनिक स्वीकृति भारत सरकार से मिल गई थी। इस इंडोर स्टेडियम के निर्माण में कुछ राशि केंद्र और कुछ प्रदेश सरकार से जारी होनी थी। राकेश जंवाल ने कहा कि पूर्व सरकार के दौरान समय-समय पर इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए धनराशि भी जारी हुई थी। इसके तहत पूर्व सरकार द्वारा अगस्त 2022 तक इंडोर स्टेडियम के निर्माण में 3 करोड़ 65 लाख रुपयों का बजट खर्च किया गया था। लेकिन भारत सरकार की ओर से अभी राशि आना शेष था और इस राशि को लेकर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलकर राशि जारी करने का आग्रह किया था।

राकेश जंवाल ने कहा कि अब केंद्र सरकार द्वारा निर्माणाधीन बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियम को 4 करोड़ 50 लाख की कुल ग्रांट के तहत 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रूपये की राशि की पहली किश्त जारी कर दी गई है। लेकिन इस धनराशि को प्रदेश सरकार की ओर से जारी करने का लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह झूठा बयान देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

TAGGED: Mandi MLA vikramaditya singh statement
Chandrika April 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना जिला प्रशासन के साथ राज्यपाल ने की विकास कार्यों की समीक्षा, विकास योजनाओं को तय समय में पूरा करने के दिए निर्देश
Next Article बिलासपुर की जिमीकंद की खेती किसानों की बदलेगी तकदीर और तस्वीर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

AAP छोड़ BJP में जाने पर भड़के सतपाल संधू, कहा– विश्वासघात

Ago

युवाओं की पहल: आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए नई शुरुआत

Ago

आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर इन्द्रूनाग के दर पहुंचे एचपीसीए के अधिकारी, हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

Ago

आरजीवीएसवाई से हरित क्रांति: 4,000 हेक्टेयर में पौधरोपण, 15,000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?