मंजूर पठान,चंबा: प्रदेश में लगातार बारिशों का दौर जारी हैं। भारी बारिश की वजह से लगातार नुकसान भी प्रदेश में हो रहा हैं। बारिश की वजह से जिला चंबा में भी जगह-जगह नुकसान हो रहा हैं। जिला चंबा के तहत आने वाले चुराह विधान सभा क्षेत्र में दो दिन पहले हुई भारी बारिश के चलते नाले में जलस्तर बढ़ने से तीसा पंचायत में काशवाड गांव में एक गौशाला एक टॉयलेट एक बाथरूम और एक घास का शेड बह गया हैं। इसके अलावा तीन मकानों को खतरा पैदा हो गया है जिसके चलते गांव के लोग परेशान हो गए है और सरकार प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग कर रहे हैं।
भारी बारिश के चलते कई इलाकों में लैंडस्लाइड और जनजीवन अस्त व्यस्त होने की खबरें सामने आ रही हैं। यही कारण है कि इस गांव में भी भारी बारिश के चलते नाले में पानी का उफान आने से गांव के लोगों को नुकसान झेलना पड़ा हैं और हालांकि जब भारी बारिश हुई उसमें लोग अपने घरों में थे लेकिन नाले की तरफ उनकी गौशाला और अन्य नुकसान झेलना पड़ा है जिसको लेकर तहसील कार्यालय से भी तहसीलदार और पटवारी ने मौका किया हैं। मैनुअल के आधार पर इस परिवार को आर्थिक रूप से सहायता दी जाएगी।
वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी बारिश के चलते उनके गौशाला, टॉयलेट, बाथरूम और एक घास का शेड भी बह गया है, जिसके चलते उनके गांव के लिए आने वाला रास्ता भी बह गया हैं। इसको लेकर अभी तक हमारी सहायता नहीं की गई हैं हालांकि तहसीलदार और पटवारी ने भी मौका किया हैं। उन्होंने सरकार से मांग कि हैं कि जल्द हमारी आर्थिक रूप से मदद की जाए।
