By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जोगिंद्रनगर थाना क्षेत्र के कफलोन गांव में घटी घटना..ससुर ने किया दामाद के सिर पर प्रहार. बाद में जला डाली कार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > जोगिंद्रनगर थाना क्षेत्र के कफलोन गांव में घटी घटना..ससुर ने किया दामाद के सिर पर प्रहार. बाद में जला डाली कार
crimehimachal

जोगिंद्रनगर थाना क्षेत्र के कफलोन गांव में घटी घटना..ससुर ने किया दामाद के सिर पर प्रहार. बाद में जला डाली कार

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/05/16 at 10:04 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – ससुर ने पहले अपने दामाद के सिर पर किसी चीज से हमला करके उसे जख्मी किया और बाद में उसकी कार को आग लगाकर जलाकर राख कर दिया। यह मामला पेश आया है जोगिंद्रनगर थाना क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत ऊपरीधार (गंगोटी) के कफलोन गांव में। मामला सोमवार का है।

पुलिस ने मामला दर्ज करके शुरू की जांच पड़ताल

त्रिंड गांव निवासी टैक्सी चालक प्रताप चंद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसे उसके ससुर ने अपने घर तक छोड़ने के लिए कहा। घर छोड़ने के बाद ससुर ने शराब की पेशकश की, लेकिन उसने शराब पीने से मना कर दिया। बाद में ये सभी शराब पीने बाबडी के पास चले गए। हालांकि प्रताप ने पुलिस को दिए बयान में यही कहा है कि उसने शराब नहीं पी थी। बाबडी के पास ससुर और दामाद में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि ससुर ने दामाद के सिर पर हमला कर दिया और बाद में उसकी कार को आग के हवाले कर दिया। प्रताप चंद के सिर पर चोट आई है और उसे उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। प्रताप ने पुलिस ने अपने ससुर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

अतिरिक्त थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर गोबिंद पाल ने बताया कि युवक की शिकायत पर पुलिस चौकी लडभड़ोल में मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों के मेडिकल करवाए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई को अम्ल में लाया जाएगा। इस संदर्भ में धारा 435, 323, 504 और 34 आईपीसी में दर्ज किया गया है । उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

TAGGED: Jogender nagar Father-in-law hit the son-in-law on the head
Chandrika May 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भाजपा एक्शन मोड में…जवाहर ठाकुर को भेजा कारण बताओ नोटिस
Next Article नालागढ़ में हो रही चोरियों के मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ़्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?