नाहन/देवेन्द्र कुमार: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर डीसी आरके गौतम को भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग ने झंडा पिन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीसी आरके गौतम ने बताया कि देश की सुरक्षा में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों के कल्याण के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिन झंडे की खरीद से होने वाली आय शहीद सैनिकों के आश्रितों के कल्याण में खर्च की जाती हैै।
सशस्त्र सेना झंडा दिवस द्वारा इकट्ठा की गई राशि युद्ध वीरांगनाओं, सैनिकों की विधवाओं, भूतपूर्व सैनिक, युद्ध में अपंग हुए सैनिकों व उनके परिवार के कल्याण पर भी खर्च की जाती है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को दिल खोलकर झंडा दिवस पर आर्थिक सहयोग करना चाहिए ताकि अर्जित धन का उपयोग सैनिकों और पूर्व सैनिकों के परिवारों के हित में अधिक से अधिक किया जा सके।
