By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में खुलेंगे डे बोर्डिंग स्कूल, भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में खुलेंगे डे बोर्डिंग स्कूल, भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
educationhimachal

जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में खुलेंगे डे बोर्डिंग स्कूल, भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/05/10 at 12:24 AM
Share
अरविंदर सिंह, हमीरपुर: जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्र में एक-एक बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा। इन स्कूलों को खोलने को लेकर भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा के निर्देशानुसार जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों हमीरपुर, नादौन, सुजानपुर, बड़सर और भोरंज में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों के लिए जमीन हस्तांतरण प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा हैं।
बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के बच्चों को बेहतरीन शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प राज्य सरकार सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों में ढांचागत विकास के साथ-साथ राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री इन राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए भी प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूलों की तर्ज पर आधुनिक शिक्षा सुलभ बनाना चाहते हैं।
शिक्षा की दृष्टि से देश के अग्रणी जिलों में शुमार जिला हमीरपुर में भी राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया तेजी से जारी हैं। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के गांव कोहडरा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए जमीन शिक्षा विभाग के नाम कर दी गई हैं। इस जमीन का इंतकाल भी करवा दिया गया हैं। मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के गांव अमलैहड़ में डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए चयनित वन भूमि की री-असेसमेंट प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई हैं। आने वाले दिनों में सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही यह भूमि भी शिक्षा विभाग को हस्तांतरित हो जाएगी।
वहीं सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव चमियाणा के पास डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए चिह्नित भूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के गांव करहा में भी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए भूमि पहले ही चिह्नित कर ली गई थी, लेकिन इसके लिए बनने वाले संपर्क मार्ग में कई स्थानीय लोगों की निजी भूमि आड़े आ रही थी। इस संबंध में स्थानीय लोगों के साथ सहमति बन गई है और जल्द ही इसकी प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। उधर, हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की स्थापना के लिए गांव कल्लर दतियांला में भूमि चिह्नित करके इसके हस्तांतरण संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल योजना प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में से एक हैं। इस योजना के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक-एक डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण किया जाना हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भी डे-बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जा रहा हैं और अधिकारियों से हर हफ्ते इस प्रक्रिया की प्रगति से संबंधित रिपोर्ट तलब की जा रही हैं।
TAGGED: constituencies, day-boarding, hamirpur, land, Schools, transfer
admin May 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article किन्नौर में मई माह में हुई बर्फ़बारी से सेब की फसल हुई प्रभावित, बागवानों ने जताई फ़सल कम होने की आशंका
Next Article जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में गूंजा चिट्टे का मुद्दा,बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ़ होगी कार्रवाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?