शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश में खालिस्तान समर्थकों द्वारा झंडे लहराए जाने के मामले में विपक्ष ने राज्य सरकार को इस पर गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेने की बात कही. हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मामले को पंजाब सरकार के समक्ष रखना चाहिए और एक सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने के लिए उनसे अपील करनी चाहिए.
पंजाब सरकार के साथ इस विषय को उठाए
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का वातावरण खराब करने कि से दृष्टि से हमारे पड़ोसी राज्य के नौजवान हिमाचल आते हैं,उनका स्वागत है,लेकिन जिस तरह से यहां हुड़दंग मचा रहे हैं,जिस तरह से भीड़रावाला का फोटो लगाकर अपने वाहनों पर झंडा लगाकर उनके सम्मान में बातें कह रही हैं और जब उनको रोका जा रहा है,वे कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं.जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी हाल ही में हिमाचल प्रदेश की बस जो शायद मनाली डिपो की बस जो दिल्ली जा रही थी,उस बस के ड्राइवर को तलवारे दिखाकर गाड़ी रोकने के लिए मजबूर किया गया.भिंडरावाला का फोटो सीएम के फोटो के साथ चिपका दिया गया,यह पूरा मामला सोशल मीडिया में चल रहा है.नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि क्या मुख्यमंत्री यह सुनिश्चित करेंगे की पंजाब सरकार के साथ इस विषय को उठाएंगे और एक सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने के लिए उनसे अपील करेंगे.जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में और भी ज्यादा स्थिति खराब होने वाली है.जयराम ठाकुर ने कहा की इस इन सब चीजों पर प्रदेश सरकार को गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेना चाहिए.
