संजु चौधरी, शिमला: कांग्रेस सरकार की ओर से जनता को दी गई गारंटीयों को पूरा ना करने का आरोप भाजपा की ओर से लगाए जा रहे हैं। वहीं इन आरोपों को ख़ारिज करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी गारंटियों को 4 साल में पूरा करने की बात कही हैं। उनके इस ब्यान पर नेता विपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से पलटवार किया गया हैं। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने गारंटियों को लेकर कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि सरकार ने जनता के साथ धोखा किया हैं।
उन्होंने कहा कि 300 यूनिट बिजली देने की बात कांग्रेस ने की थी लेकिन अब इन गारंटियों को पांच सालों में पूरा करने की बात कांग्रेस कर रही लेकिन यह तब संभव होगा जब इनकी सरकार चलेगी क्योंकि कांग्रेस सरकार ने ऐसी परिस्थितियां निर्मित कर दी है जिसके लिए भाजपा जिम्मेवार नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गारंटी को पुरा करने में साल नहीं कई जन्म लगेंगे तब भी वह पुरी नहीं हो पाएगी।
वहीं वाटर सेस बिल का समर्थन करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि वाटर सेस हरियाणा और पंजाब के पानी पर नहीं है इसे समझने में कोई गलती हुईं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो यह निर्णय लिया है इसे लागू करना व्यवहारिक नहीं हैं क्योंकि जिन राज्यों ने इसे लागू किया है वहां भी लंबे समय से यह पेचीदगियों में फंसे रहे हैं। ऐसे में हिमाचल में इसे कैसे लागु किया जाएगा इन प्रश्नों का सरकार को जवाब देना होगा। इसके लागु होने से छोटे हाइड्रो पावर प्रॉजेक्ट पर भी असर पड़ेगा।
राहुल गांधी को सजा कोर्ट का फ़ैसला
वहीं राहुल गांधी को सज़ा के मामले पर जयराम ठाकुर ने कहा कि कोर्ट ने राहुल गांधी को सज़ा और जमानत दी हैं। इससे पहले भी राहुल गांधी और उनका परिवार अनेक मामलों में जमानत पर चल रहा हैं। आज जब सज़ा का फ़ैसला हुआ है तो सदन में इसका जिक्र होने से कांग्रेस सरकार को क्या आपत्ति हैं यह तो कोर्ट का निर्णय हैं। कांग्रेस बेवजह भाजपा को इसके लिए जिम्मेवार ठहरा रही हैं।
