By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस सरकार के 6 माह के कार्यकाल पर नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल, कही ये बात
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस सरकार के 6 माह के कार्यकाल पर नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल, कही ये बात
himachalpolitical

कांग्रेस सरकार के 6 माह के कार्यकाल पर नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल, कही ये बात

admin
admin 5 Min Read
Updated 2023/06/11 at 11:55 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के कार्यकाल के 6 माह पूरे हो गए हैं। ऐसे में जहां मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के अन्य नेता 6 महीने के कार्यकाल को उपलब्धियों भरा करार दे रहे हैं वहीं विपक्ष 6 महीने के कार्यकाल को कमियों भरा बता रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी कांग्रेस सरकार के 6 माह के कार्यकाल को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सुक्खू सरकार अब तक हर मोर्चे पर विफल रही हैं। इस सरकार के छह महीने सिर्फ नाकामियों के लिए जाने जाएंगे।
उन्होंने कहा कि  10 गारंटियां देकर सत्ता में आई कांग्रेस की सुक्खू सरकार हिमाचल की जनता के हितों को भूल गई है और सिर्फ जनविरोधी फैसले ले रही हैं। पूरे प्रदेश में इस सरकार को लेकर निराशा हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा की आज तक सरकारें देने का काम करती थी लेकिन व्यवस्था परिवर्तन का दावा करने वाले लोग पुरानी सुविधाओं को भी छीनने का काम कर रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लॉकप्रिय के नाम से लोकप्रिय हो रहे है।  नेता प्रतिपक्ष ने एक-एक कर सुक्खू सरकार की नाकामियां गिनाई।
एक  हजार से ज्यादा कार्यरत संस्थान बंद किए
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लॉकप्रिय सुक्खू सरकार ने बदले की भावना से काम करते हुए एक हजार से ज्यादा कार्यरत संस्थानों पर ताला जड़ दिया। इससे लोगों को परेशानी हो रही हैं। जो काम लोगों का घर के पास हो रहे थे, अब उसके लिए लोगों को घंटों का सफर तय करना पड़ रहा हैं। सरकारों को बदले की भावना से काम नहीं करना चाहिए। यदि उन्हें बदला लेना है तो हमसे लें। आखिर हिमाचल की लोगों ने उनका क्या बिगाड़ा हैं। हिमाचल की जनता ने तो उन्हें संख्या बल दिया। उसके बदले सरकार हिमाचल के लोगों के साथ ऐसा बर्ताव कर रही हैं।
6000 से ज्यादा आउटर्सोस कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लाखों लोगों को नौकरी की गारंटी देकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने आते ही छह हजार आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। चार पांच महीनें से आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। छह बोर्डों और निगमों के कर्मचारियों को भी वेतन नहीं मिल रहा है, वे लोग आंदोलन की धमकी दे रहे हैं। सत्ता के अहंकार मे चूर सरकार को इतना भी समझ नहीं आया कि इन कर्मचारियों के परिवारों का क्या होगा।
6 सीपीएस बनाकर प्रदेश के कोषागार पर बोझ बढ़ाया
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज तक के हिमाचल के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ था कि हिमाचल के लोगों के उपर अनावश्यक इतना बोझ डाला गया हो। हिमाचल जैसे छोटे राज्य में 6 सीपीएस बना दिए गए। अभी तो सुनने ऐसा में आ रहा है कि अभी और बनाएंगे। आखिर इनका खर्च कौन उठाएगा।
7000 हजार करोड़ का कर्ज लिया
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लॉकप्रिय मुख्यमंत्री सुक्खू को शपथ ग्रहण किए अभी मात्र छह महीनें हुए हैं लेकिन इतने छोटे से कार्यकाल में ही इस सरकार ने सात हजार करोड़ का कर्ज ले लिया हैं। इसी रफ्तार से कर्ज लेते रहे तो न जाने कहां जाकर रूकेंगे।
1000 करोड़ का ओवर ड्राफ्ट
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल एक हजार करेाड़ के ओवरड्राफ्ट में हैं। ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं आई। व्यवस्था परिवर्तन के नाम सत्ता में आए लोगों ने हिमाचल प्रदेश को बदहाल कर दिया हैं।
विकास की रफ्तार शून्य
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि छह महीनें से विकास के सारे काम ठप पड़े हैं। सड़क से लेकर अस्पताल, स्कूल से लेकर पुल तक के सारे निर्माण कार्य अटके पडे़ हैं। हमारी सरकार की ओर से शुरू करवाए गए कार्य भी रूके पडे़ हैं। जिन प्रोजेक्ट के पैसों का प्रावधान हमने किया था। उन कामों के पूरे होने के बाद भी उनका पैसा नहीं जारी किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमने विधायक निधि बढ़ाई थी जिससे जनता के काम आसानी से हो सके, लेकिन सुक्खू सरकार ने विधायक निधि पर भी रोक लगा दी। जिससे सरकार तो सरकार विधायक भी जनता के लिए कोई विकास कार्य न कर पाएं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर फेल हैं। छह महीनें में ही हिमाचल के लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। हर तरफ सरकार के प्रति निराशा का माहौल हैं।
TAGGED: 6-month, congress, Government, Leader, Opposition, Questions, Shimla, tenure
admin June 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को करेगी पदभार मुक्त,सक्रिय कार्यकर्ताओं को सौंपेगी जिम्मेवारी
Next Article सोमवार को नूरपुर दौरे पर पहुंचेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,संगठनात्मक जिला नूरपुर में भाजपा कार्यालय का करेंगे उद्घाटन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?