By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: स्थानीय लोगों ने खुद ही बना डाला सुकेति खड्ड को पार करने का रास्ता…
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > स्थानीय लोगों ने खुद ही बना डाला सुकेति खड्ड को पार करने का रास्ता…
himachalNews

स्थानीय लोगों ने खुद ही बना डाला सुकेति खड्ड को पार करने का रास्ता…

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/11/26 at 3:21 PM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)- भारी बारिश के कारण व्यास नदी ने जब रौद्र रूप धारण किया तो मनाली से लेकर मंडी तक दर्जनों पुल इस नदी में समा गए। इनमें से एक पुल व्यास नदी और सुकेती खड्ड के संगम पर भी बना था। यह पुल मंडी शहर के पड्डल वार्ड और शहर को आपस में जोड़ने का काम करता था, जिसे पंचवक्त्र मंदिर के पास बनाया गया था। इस पुल के टूट जाने के बाद लोगों को आने-जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को आमने-सामने जाने के लिए पूरे बाजार का चक्कर काटकर जाना पड़ रहा था। 4 माह बीत जाने के बाद भी नए पुल का कार्य शुरु नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों ने आपसी सहयोग से सुकेती खड्ड के बीच एक पगडंडी बनाने की सोची।

व्यास नदी के तांडव में बह गया था पंचवक्त्र मंदिर के साथ वाला पुल

स्थानीय निवासी दीपक वैद्य और हरीश शर्मा ने इस पगडंडी को बनाने की सोची और अपने स्तर पर इस कार्य की शुरूआत कर दी। देखते ही देखते लोग भी इस कार्य में सहयोग करने लगे और फिर आसपास बिखरे पड़े टूटे-फूटे सामान को इकट्ठा करके पगडंडी का निर्माण कर डाला। पगडंडी बनाने में लोहे के टूटे हुए पुराने जंगले, टूटी-फूटी चादरें और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। अब यह अस्थायी रास्ता लोगों को आमने-सामने जाने के लिए तैयार हो गया है जिससे लोगों को काफी ज्यादा सुविधा मिल रही है। स्थानीय निवासी हरीश शर्मा, नरेश वैद्य और रोशन लाल ने बताया कि अस्थायी रास्ते से वे सुकेती खड्ड को पार कर पा रहे हैं लेकिन यहां पर जल्द से जल्द स्थायी पुल का निर्माण किया जाए। उन्होंने बताया कि जब यह पुल टूटा तो को 3 माह के भीतर बनाने की बड़ी बड़ी बातें कही जा रही थी, लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी अभी तक पुल नहीं बन पाया है। आने वाले समय में शिवरात्रि का महोत्सव शुरू होने जा रहा है। यदि उससे पहले यह पुल नहीं बना तो महोत्सव में आने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इन्होंने सरकार और विभाग से इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने की गुहार लगाई है।

जल शक्ति विभाग का कहना ये

वहीं, जब इस बारे में जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राजकुमार सैनी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुल निर्माण के लिए विभाग केा 33 लाख की धनराशि प्राप्त हो चुकी है और इसका टेंडर लगा दिया गया है। जल्द ही इस कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। विभाग का प्रयास रहेगा कि पुल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

TAGGED: Mandi suketi khadd
Chandrika November 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भानुपल्ली-बिलासपुर रेल परियोजना को बाधित करने की कोशिश कर रही कांग्रेस -BJP
Next Article CM ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि… संविधान दिवस को राजकीय कार्यक्रम के रुप में शुरु करने की घोषणा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?