बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – सदर कांग्रेस में एक बार फिर कांग्रेस पदाधिकारियों के निष्कासन का मामला सामने आया है। अब सदर कांग्रेस ने कांग्रेस पदाधिकारियों पर ही भाजपा के लोगों के कार्य मुख्यमंत्री के जरिये करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी आग्रह किया है कि इस तरह के निष्कासित लोगों को प्राथमिकता न दी जाए।
बिलासपुर सर्किट हाऊस में आयोजित प्रेसवार्ता में सदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देसराज ठाकुर, जिला महासचिव नईमखां, निचली भटेड़ प्रधान प्रेमलाल धीमान, प्रीति भाटिया द्वारा संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा कि चुनाव के समय पार्टी प्रत्याशी बंबर ठाकुर के खिलाफ कार्य करने को लेकर आठ पदाधिकारियों को निष्कासित किया गया था। वही लोग अब कांग्रेस के लोगों के कार्य करवाने के बजाये भाजपा के लोगों का कार्य करवा रहे हैं वहीं, आम जनता और कांगे्स कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते सरकार की ओर से इस तरह के निष्कासित लोगों को प्राथमिकता नहीं दी जाए ओर पार्टी के खिलाफ कार्य करने वालों पर शख्त कारवाई होनी चाहिए ।
