बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – श्री नैना देवी जी में विकास कार्यों को नगर परिषद अंजाम दे रही है, जिसमें भारी अनियमितताएं सामने नजर आ रही है नगर परिषद के वार्ड नंबर 2 में ब्रेस्ट बाल का कार्य किया जा रहा है, उस कार्य में 80 परसेंट से भी अधिक पत्थर डाले जा रहे हैं ओर नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता द्वारा कोई भी देख रेख नहीं की जा रही है ।
स्थानीय लोगो का कहना है की इस तरह की लापरवाही से आने वाली बरसात में उनके घरों और वाहनो पर दीवार के गिरने का खतरा बन जायेगा ओर काफी नुकसान हो सकता है ।उन्होंने नगर परिषद नैना देवी के अधिकारियों से आग्रह किया है कि वह इस कार्य को अपनी देखरेख में करवाए ताकि आने वाले समय में कोई अप्रिय घटना न घट सके ओर पत्थर डाले जाने पर ठेकेदार पर उचित कारवाई की जाए ।
