राकेश,ऊना: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल इन दिनों ऊना जिला के दौरे पर हैं। रविवार को यहां राज्यपाल ने यहां कुष्ठ आश्रम का दौरा किया। उन्होंने वहां पर पहुंचकर कुछ समय कुष्ठ आश्रम में रह गए लोगों के साथ बिताया। राज्यपाल ने वहां पर मौजूद रह रहे लोगों से बातचीत की और उनको किस प्रकार की यहां पर सुविधा मिल रही हैं इसके बारे में भी उनसे जानकारी ली।
राज्यपाल ने बताया कि वह चाहते थे कि कुष्ठ आश्रम के लोगों के साथ कुछ समय बिताया जाए इसलिए उन्होंने कुष्ठ आश्रम आने का प्लान बनाया और उनके साथ कुछ पल बिता कर उनके साथ उनके विचार ससांझा किए। राज्यपाल को कुष्ठ आश्रम में पाकर वहां पर रह रहे लोग काफी खुश दिखाई दिए। प्रशासनिक अमले के साथ पहुंचे राज्यपाल ने उनके रहने, खाने और व्यवस्था को लेकर उनसे बातचीत की। आश्रम में कुछ समय बिताने के बाद राज्यपाल वहां से अपने अगले कार्यक्रम की ओर निकल गए।
