By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सरकार बदलते ही राजनीति की भेंट चढ़ी मेधावी छात्रों को स्मार्टफोन देने की योजना
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > सरकार बदलते ही राजनीति की भेंट चढ़ी मेधावी छात्रों को स्मार्टफोन देने की योजना
educationhimachal

सरकार बदलते ही राजनीति की भेंट चढ़ी मेधावी छात्रों को स्मार्टफोन देने की योजना

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/01/18 at 4:57 PM
Share

सोलन: योगेश शर्मा- हिमाचल प्रदेश में 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में जिला सोलन में मेरिट में रहने वाले छात्रों को पुरस्कृत करने के लिए शुरू की गई मेधावी छात्रवृति योजना राजनीति की भेंट चढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश में सरकार बदलने के बाद जिला सोलन में 106 मेधावी छात्र स्मार्टफोन से वंचित रह गए हैं। इन छात्रों का स्मार्टफोन शिक्षा विभाग सोलन के कार्यालय में धूल फांक रहे हैं। मजेदार बात यह है कि इन छात्रों ने मार्च 2021 में दसवीं बारहवीं की परीक्षा को पास किया था, लेकिन मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत इन छात्रों को पुरस्कृत करने के लिए डेढ़ वर्ष से ज्यादा का समय लग गया है।

उच्च शिक्षा कार्यालय सोलन के उपनिदेशक जगदीश नेगी ने बताया कि जिले में मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत मैरिट में रहे 106 छात्र स्मार्ट फोन वंचित रह गए हैं। जिला सोलन मे 10वीं व 12वीं के कुल 649 छात्रों को इस योजना के तहत पुरस्कृत किया जाना था जिसमें से 543 छात्र ही पुरस्कृत हुए। अब शिक्षा विभाग से इस बारे में क्लैरीफिकेशन मांगी गई है। जो भी निर्देश होंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

जयराम की फोटो स्मार्टफोन पर होने से जिले में 106 छात्र योजना से वंचित

जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत जिला सोलन में दसवीं में मेरिट में 286 12वी आर्ट्स में 233, 12वीं साइंस में 41 और बारहवीं कॉमर्स में मेरिट में रहे 89 छात्रों को स्मार्टफोन मिलने थे। शिक्षा विभाग द्वारा अक्टूबर 2022 में इन सभी छात्रों को सम्मानित करने का कार्यक्रम शुरू किया क्योंकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए आनन-फानन में विधानसभा क्षेत्र वाइज यह कार्यक्रम आयोजित इसके लिए विभाग को 3 से 4 दिन का समय मिला उसके बाद चुनाव आचार संहिता लागू हो गई योजना के तहत प्राप्त करने में कामयाब हुए।

इसके लिए विभाग को 3 से 4 दिन का समय मिला और उसके बाद चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। जिले में कुल 649 छात्रों को इस योजना के तहत स्मार्ट फोन मिलने थे लेकिन 543 छात्र ही इसे प्राप्त करने में कामयाब हुए जबकि 106।छात्र इससे वंचित रह गए। छात्रों को लगा कि प्रदेश में चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद स्मार्ट फोन मिल।जाएंगे लेकिन प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही विभाग अब इन छात्रों को मेधावी छात्रवृत्ति योजना के स्मार्ट फोन नहीं दे रहा है। इन स्मार्ट फोन पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की फोटो लगी हुई है।

प्रदेश में जब यह स्मार्ट फोन वितरित किए गए थे तो
उस समय जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री थे , लेकिन अब सरकार बदलने के साथ सुखविन्दर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बन गए हैं। यही वजह है कि शिक्षा विभाग अब इन छात्रों को उनके स्मार्ट फोन देने से कतराने लग गया है।

TAGGED: Solan smart laptop
Chandrika January 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल पहुंची भारत जोड़ों यात्रा, राहुल गांधी ने साधा भाजपा, आरएसएस पर निशाना,कही ये बात
Next Article 31 मार्च से पहले जमा करवाएं गृह कर, पाएं 10 फ़ीसदी की छूट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केएनएच शिफ्टिंग विवाद गरमाया, भाजपा ने सरकार को घेरा

Ago

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर-2 में बढ़ी चुनावी हलचल, विकास मुद्दों पर गरमाई सियासत

Ago

स्कूल के बाहर मां और बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

Ago

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?