अरविंदर सिंह,हमीरपुर: नगर परिषद हमीरपुर के वार्डों में जिन व्यक्तियों को अपना गृह कर जमा करवाना हैं वह लोग 31 जनवरी से पहले ही इसका भुगतान कर दें। अगर उपभोक्ता 31 जनवरी से पहले इस कर का भुगतान कर देते हैं तो उन्हें नगर परिषद हमीरपुर की ओर से 10 फ़ीसदी की छूट गृह कर में दी जाएगी। नगर परिषद हमीरपुर की ओर से यह फैसला गृह कर जमा करवाने में लेटलतीफी कर रहे उपभोक्ताओं को देखते हुए लिया गया हैं।
नगर परिषद हमीरपुर पुराने सर्वे के आधार पर ही गृह कर की वसूल रहा हैं। गृह कर जमा करवाने में डिफाल्टर लेटलतीफी पर सवार हैं। नगर परिषद हमीरपुर को हर वर्ष गृह कर से 1.50 करोड़ रुपए की आय होती हैं, लेकिन कुछ डिफॉल्टर गृह कर जमा करने में आनाकानी कर रहे हैं, जिससे नगर परिषद को आर्थिक तंगी भी झेलनी पड़ रही हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद की ओर से इस बार निदान समय से पूर्व कर चुकाने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह छूट प्रदान की गई है ताकि सभी उपभोक्ता समय पर अपना गृह कर अदा कर सके।
बता दे कि नगर परिषद हमीरपुर में 30 प्रतिशत डिफाल्टर है जो कि काफी समय से अपना गृह कर जमा नहीं करवा रहे हैं। नगर परिषद के 11 वार्डों में 6 हजार उपभोक्ता हैं। हालांकि इनकी तादाद अब बढ़ चुकी है, लेकिन सर्वे इस वर्ष नहीं हो पाया है और पुराने सर्वे को ही आधार बनाकर इस वर्ष भी गृह कर की वसूली की जाएगी।
नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास का कहना है कि नगर परिषद हमीरपुर में गृह कर अदा करने के लिए 31 मार्च तक समय निर्धारित किया गया हैं। 10 फीसदी की छूट का फैसला नगर परिषद ने लिया हैं। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक सभी उपभोक्ताओं को अपना गृह कर अदा करने पर 10 फीसदी की छूट दी जाएगी। यह छूट मात्र 31 मार्च तक लागू रहेगी।।
