By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाई को लंच बॉक्स देने गए व्यक्ति के साथ पहले पुलिस ने की बदसलूकी.. फिर चौकी में कर दी धुनाई
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भाई को लंच बॉक्स देने गए व्यक्ति के साथ पहले पुलिस ने की बदसलूकी.. फिर चौकी में कर दी धुनाई
himachalNews

भाई को लंच बॉक्स देने गए व्यक्ति के साथ पहले पुलिस ने की बदसलूकी.. फिर चौकी में कर दी धुनाई

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/09/17 at 8:08 PM
Share

मंडी,धर्मवीर (TSN)-मंडी में पुलिसकर्मी ने पहले एक आम आदमी के साथ सड़क पर बदसलूकी की और बाद में चौकी बुलाकर उसकी धुनाई कर डाली।इतना ही नहीं पुलिस कर्मी ने इस व्यक्ति के साथ गाली गलौच भी किया और व्यक्ति ने जब इसका विरोध किया तो उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। मामला मंडी शहर से जुड़ा है और शहरी चौकी प्रभारी पर यह आरोप लगे हैं।इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जिसमें पुलिस अधिकारी जनता के साथ विनम्रता के साथ व्यवहार करता नजर नहीं आ रहा है। शहर में हुई इस घटना के बाद मामला अब एसपी मंडी के पास पहुंच चुका है और एसपी ने भी इस पर जल्द कार्यवाही करने की बात कही है।

मंडी सिटी पुलिस चौकी प्रभारी पर लगे धमकाने व हाथापाई के आरोप

पीड़ित पवन ठाकुर के अनुसार वह पैलेस कालोनी मंडी के स्थाई निवासी हैं और बीते रोज दोपहर के समय वह जेल रोड़ में अपने भाई को खाने का टिफिन देने के लिए सड़क पर थोड़ी देर के लिए रूके लेकिन इतने में ही वहां पर सिटी पुलिस चौकी प्रभारी एक अन्य पुलिस जवान के साथ वहां आए और पवन के साथ बुरा व्यवहार शुरू कर दिया। एसपी मंडी को दी गई शिकायत में पवन ठाकुर ने बताया कि उसके साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया और साथ ही मां बहन की गंदी गालियां भी निकाली। इसके साथ ही वीडियो बनाने पर फोन भी तोड़ दिया।इसके बाद पवन को चौकी में बुलाया गया और वहां भी गाली गलौच के साथ थप्पड़ भी मारे गए और डरा धमका कर माफीनाम लिखवाने के गंभीर आरोप पवन ठाकुर ने सिटी पुलिस चौकी प्रभारी मनोज पर लगाए हैं।

एसपी साक्षी वर्मा ने भी दिए मामले की जांच के आदेश

एसपी मंडी से मिले प्रतिनिधी मंडल ने एक स्वर में चौकी इंचार्ज मनोज के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के साथ ही तबादले की मांग उठाई है।शिकायत कर्ता के अनुसार यदि उन्हें पुलिस विभाग की ओर से न्याय नहीं मिलता तो वह कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे।वहीं जब इस बारे में एसपी मंडी साक्षी वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जाएगी और कानून के अनुसार उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

TAGGED: Mandi City Police Station
Chandrika September 17, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article केंद्रीय मंत्री के बयान पर बोले मंत्री चंद्र कुमार.. हिमाचल पर बयानबाजी से पहले अपने गिरेबान में झांके
Next Article पशुओं की 21वीं गणना शुरू..पहली बार अलग से हिमाचली पहाड़ी गायों की होगी गणना..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

जयदेवी में शिक्षिका की मौत मामले में पति सहित चार गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना के आरोपों की जांच तेज

Ago

केंद्र की योजनाओं से कुटलैहड़ को मिली विकास की रफ्तार, 2027 में भाजपा की बड़ी जीत का दावा: सूरम सिंह

Ago

विश्व कल्याण के लिए ज्वाला देवी शक्तिपीठ में गुप्त नवरात्र अनुष्ठान का शुभारंभ

Ago

एनटीपीसी कोलडैम में बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026 शुरू, बेटियों को मिलेगा प्रशिक्षण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?