By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भागसूनाग में छह माह से पुलिस पोस्ट कक्ष तैयार अब पुलिस कर्मियों के बैठने का इंतजार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भागसूनाग में छह माह से पुलिस पोस्ट कक्ष तैयार अब पुलिस कर्मियों के बैठने का इंतजार
himachalNews

भागसूनाग में छह माह से पुलिस पोस्ट कक्ष तैयार अब पुलिस कर्मियों के बैठने का इंतजार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/08/12 at 4:16 PM
Share

राहुल चावला , धर्मशाला-:पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में भागसूनाग में उठ रही पुलिस पोस्ट की मांग पर छह माह से कक्ष बनकर तैयार हो चुका है, जो कि पुलिस स्टाफ की तैनाती का इंतजार कर रहा है। भागसूनाग में पिछले कुछ वर्षों में घटित घटनाओं के चलते वार्ड व आसपास के लोगों द्वारा लगातार यहां पुलिस पोस्ट स्थापना की मांग की जा रही थी। इस संबंध में भागसूनाग के लोग डीसी कांगड़ा से भी मिले थे। डीसी कांगड़ा की ओर से उपलब्ध करवाई गई सहायता से भागसूनाग में करीब छह माह से पुलिस पोस्ट हेतू कक्ष बनकर तैयार हो चुका है, जिसकी चाबियां भी पुलिस प्रशासन को सौंप दी गई हैं, अब क्षेत्र के लोग यहां पर नियमित तौर पर पुलिस स्टाफ की तैनाती का इंतजार कर रहे हैं।

लड़ाई-झगड़े के मामले हो चुके हैं घटित

गौरतलब है कि भागसूनाग में पिछले कुछ वर्षो में कई लड़ाई-झगड़े के मामले घटित हो चुके हैं। यहां तक कि एक झगड़े के दौरान एक युवक की मौत भी हो चुकी है। यही नहीं शरारती तत्वों पर नकेल कसने सहित ट्रैफिक व्यवस्था चाक चौबंद रहे, इसके लिए भागसूनाग के लोग, आसपास के क्षेत्र के लोगों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस पोस्ट की मांग लगातार उठा रहे थे।

एसपी से मिले थे वार्ड के लोग

पुलिस पोस्ट कक्ष तैयार होने उपरांत भागसूनाग के लोगों ने एसपी कांगड़ से मिलकर, उनसे पुलिस पोस्ट में 4 से 5 पुलिस कर्मियों की तैनाती की मांग की है। वहीं सूत्र बताते हैं कि पुलिस विभाग में स्टाफ की कमी के बावजूद पुलिस प्रशासन, ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनी रहे, इसके लिए प्रयास कर रहा है। भागसूनाग में पर्यटकों की आमद बढऩे के साथ आसपास के एरिया में आबादी भी बढ़ रही है। भागसूनाग, अप्पर भागसू के साथ धर्मकोट, दुसालनी व अन्य क्षेत्र भी लगते हैं, जहां पर पर्यटकों की आमद वर्ष भर लगी रहती है।

पुलिस कर्मियों के बैठने के लिए भागसूनाग में उचित व्यवस्था नहीं थी, जिस पर वार्ड के लोगों ने डीसी कांगड़ा से मिलकर राशि स्वीकृत करवाई थी, जिससे पुलिस पोस्ट के लिए कमरा तैयार कर, जिसकी चाबियां पुलिस प्रशासन को सौंप दी गई हैं। एसपी से मिलकर पुलिस पोस्ट में 4-5 पुलिस कर्मियों की तैनाती का आग्रह किया गया है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने के साथ शरारती तत्वों पर भी नकेल कसी जा सके।

TAGGED: Dharamshala The police post room in Bhagsunag
Chandrika August 12, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सलोगड़ा के मनसार में HRTC बस ने कार को मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे सवार
Next Article ऊना में तीज पर्व पर छात्राओं ने सजाई रंगोली, रचाई मेहंदी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में तीज पर्व पर छात्राओं ने सजाई रंगोली, रचाई मेहंदी

Ago

सलोगड़ा के मनसार में HRTC बस ने कार को मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

Ago

भाजपा के 13 समर्थित जिला परिषद सदस्य एकजुट, 3 अतिरिक्त जिला परिषद सदस्य भी भाजपा के संपर्क में : बलबीर वर्मा

Ago

कंडा जेल में चार दिवसीय एडवांस मेडिटेशन कार्यक्रम संपन्न, बंदियों ने बताया—ध्यान से मिला मानसिक सुकून

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?