मंडी,धर्मवीर(TSN)-मंडी जिला के उपमंडल धर्मपुर के 9 आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद भरें जाएंगे।आंगनबाड़ी केंद्र बहरी,बांदल,लंगेहड़,गियुण,कांगू का गहरा,मकेहड़,कौंसल,भतौर और द्रुमण में आंगनबाड़ी सहायिका के यह पद भरे जाएंगे। इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार साधारण आवेदन पत्र के साथ समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया-प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी,धर्मपुर के कार्यालय में 18 सितंबर, 2024 तक आवेदन कर सकती हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी, धर्मपुर ने बताया कि इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार साधारण आवेदन पत्र के साथ समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया-प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी, धर्मपुर के कार्यालय में 18 सितंबर, 2024 तक आवेदन कर सकती हैं।साक्षात्कार 24 सितम्बर को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, धर्मपुर में आयोजित किया जाएंगे। साक्षात्कार के समय सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां प्रस्तुत करना अनिवार्य होंगी। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र होगी तथा वह सम्बन्धित आंगनबाड़ी केन्द्र के फीडर एरिया में सामान्य रूप से रह रहे परिवार से सम्बन्ध रखती हो। आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।आंगनबाड़ी सहायिका के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास रखी गई है।उम्मीदवार की पारिवारिक वार्षिक आय 50000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। स्टेट होम आश्रिता,बालिका आश्रम आश्रिता, अनाथ, विधवा, निराश्रित,तलाकशुदा,विवाहित महिला जिसका पति पिछले सात वर्षाे से लापता है,महिला जिसे उसके पति ने छोड़ दिया है और वह अपने माता-पिता के साथ रह रही है,को भी उक्त नियुक्तियों में अधिमान दिया जाएगा।साथ ही दिव्यांग उम्मीदवारों को भी उक्त नियुक्तियों में अधिमान दिया जाएगा।
