By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पहाड़ी गोभी के दामों में आई तेजी 10 से 12 रुपए किलो बिकी,मशरूम के दामों में भी आया उछाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पहाड़ी गोभी के दामों में आई तेजी 10 से 12 रुपए किलो बिकी,मशरूम के दामों में भी आया उछाल
himachalNews

पहाड़ी गोभी के दामों में आई तेजी 10 से 12 रुपए किलो बिकी,मशरूम के दामों में भी आया उछाल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/03/05 at 3:45 PM
Share

सोलन : योगेश शर्मा- रविवार का दिन सब्जी मंडी सोलन में किसानों के लिए बेहतर रहा है ,क्योंकि आज सब्जी मंडी सोलन में जहां पहाड़ी गोभी के दाम किसानों को 10 से 12 रुपए प्रति किलो मिले हैं । वहीं दूसरी तरफ मशरूम सिटी सोलन में मशरूम के दामों में भी उछाल देखने को मिला है । पिछले काफी दिनों से पहाड़ी गोभी के दाम किसानों को 2 से लेकर ₹5 प्रति किलो तक मिल रहे थे ,लेकिन आज यही दाम ₹10 से ₹12 प्रति किलो तक किसानों को मिले हैं। जिससे किसान भी खुश दिखाई दे रहे हैं। आज दाम बेहतर मिलने का कारण यह बताया जा रहा है कि सब्जी मंडी में बाहरी राज्यों की गोभी नहीं पहुंची है । ऐसे में पहाड़ी गोभी के दाम किसानों को बेहतर मिले हैं और बेहतर क्वालिटी की गोभी सब्जी मंडी में पहुंची है।

मशरूम के दामों में भी एकदम से उछाल देखने को मिला है । डिमांड अधिक होने से आज मशरूम के दामों में भी तेजी आई है। मशरूम के दाम पिछले 3 दिनों से गिरते हुए नजर आ रहे थे , लेकिन आज यही दाम प्रति किलो ₹160 तक जा पहुंचे हैं। सब्जी मंडी सोलन के आढ़ती हेमंत साहनी का कहना है कि आज बाहरी राज्यों से गोभी नहीं पहुंची है। ऐसे में पहाड़ी लोकल गोभी सब्जी मंडी में आई है और उसके बेहतर दाम किसानों को मिले हैं, जो कि 10 से ₹12 प्रति किलो बिकी है। वहीं मशरूम की डिमांड भी सब्जी मंडी सोलन में ज्यादा थी और इसके दाम भी आज ₹160 प्रति किलो किसानों को मिले हैं।

सोलन में आज ये रहे सब्जियों के रेट

सब्जी मंडी सोलन में आज पहाड़ी मटर ₹24 किलो अहमदाबाद से आने वाला टमाटर प्रति क्रेट ₹420, प्याज ₹13 किलो, ब्रोकली ₹15 किलो, शिमला मिर्च ₹40 किलो, बैंगन ₹30 किलो,करेला ₹80 किलो,भिंडी ₹55 किलो, बंद गोभी ₹6 किलो, फ्रास्बीन ₹50 किलो, गाजर ₹20 किलो, लहसुन ₹45 किलो और आलू ₹6.50 किलो के हिसाब से सब्जी मंडी सोलन में बिके हैं।

TAGGED: Solan sabji mandi
Chandrika March 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विवेक ने नौकरी छोड़ अपनाई पारंपरिक खेती की राह, लाखों की आमदनी के साथ दूसरे लोगों को भी दे रहे रोजगार
Next Article रंगीलपुर गांव के पास भाखड़ा नहर में शिमला के दो युवक डूबे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?