बीबीएन : जगत सिंह- भाखड़ा नहर में शिमला के दो
युवक डूब गए। घटना नेशनल हाईवे पर रंगीलपुर गांव के पास की है। युवक शिमला के रहने वाले बताए जा रहे हैं । डूबे युवकों की तलाश की जा रही है। ये घटना हिमाचल पंजाब सीमा जिला रूपनगर में हुई है। जिसमें हिमाचल प्रदेश के शिमला के रहने वाले 2 युवक भाखड़ा नहर में डूब गए।
जांच अधिकारी धर्म चंद ने बताया कि खरड़ से 3 युवक इस क्षेत्र में घूमने के लिए आए थे । वे बद्दी के गांव दासोमाजरा के साथ पंजाब सीमा पर स्थित रंगिलपुर गांव के पास भाखड़ा नहर में गए और मोबाइल फोन से फोटो लेने लगे और एक युवक हाथ धोने नहर में गया और पानी में गिर गया और जब दूसरे युवक ने उसे बचाने का प्रयास करने गया , तो वह भी पानी के तेज बहाव में बह गया। यह युवक हिमाचल प्रदेश के शिमला के रहने वाले बताए जा रहे हैं और खरड़ में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। डूबे युवकों की पहचान 27 वर्षीय सुमित निवासी बासला डाकघर रोहड़ू शिमला व बराज निवासी 32 वर्षीय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बराज नाम का युवक हाल ही में अपने दोस्तों के यहां खरड़ आया था और आज वे घूमने निकले थे। पुलिस द्वारा युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
