राकेश,ऊना: जिला ऊना के सरकारी अस्पताल में 12 मई से शुरू हुआ अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस कार्यक्रम का समापन गुरुवार को ऊना के सरकारी अस्पताल में किया गया। इस कार्यक्रम में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत कर अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के समापन कार्यक्रम में शिरकत कर महिलाओं की हौसला अफजाई की।
सतपाल रायजादा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा की यह दिवस आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेस नाइटिंगेल कि याद में उनकी जयंती पर दुनिया भर में मनाया जाता हैं। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सतपाल ज्यादा ने समस्त नर्सिंग स्टाफ को बधाई दी ओर अस्पताल में स्टाफ की बढ़िया कार्यशैली पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में नर्सों का बहुत बड़ा योगदान होता हैं। जब भी बीमार व्यक्ति अस्पताल में उपचार के लिए लाया जाता है तो सबसे पहले उसकी देखभाल नर्सों की ओर से ही शुरू की जाती हैं। जब तक व्यक्ति पूरी तरह ठीक नहीं हो जाता तब तक नर्स उसकी देखभाल करती रहती हैं। इस दौरान नर्सिंग एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
