राकेश,ऊना: हिमाचल प्रदेश की नई कांग्रेस सरकार की ओर से लिए गए एक निर्णय के तहत निजी अस्पतालों में अब ईएसआई की सुविधा को बंद कर दिया गया हैं। ईएसआई की सुविधा लेने के लिए अब मजदूरों और फैक्टरी कर्मचारियों को सरकारी अस्पतालों में ही अपना इलाज करवाना होगा, लेकिन हिमाचल सरकार के इस निर्णय के बाद मजदूर संघ की ओर से इसका विरोध करना शुरू कर दिया हैं। मजदूर संघ जमकर इस निर्णय का विरोध कर रहे हैं ।
ऊना में मजदूरों ने भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले सरकार के इस फ़ैसले पर अपना विरोध प्रदर्शन के माध्यम से व्यक्त किया । मजदूरों के अनुसार सरकारी अस्पतालों में एक तरफ जहां इलाज से संबंधित सुविधाओं का अभाव हैं,वहीं समय की अधिकता भी लगती हैं । मजदूरों ने पूर्व की तरह ईएसआई की सुविधा को निजी अस्पतालों में भी दोबारा से लागू किए जाने की सरकार को चेतावनी दी और सरकार की ओर से फ़ैसला न नहीं बदले जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहने का दावा किया ।
