भावना शर्मा: किसी बेहतरीन जगह पर घूमने जाना और वहां जाकर अपने दोस्तों और परिवार के लिए उस जगह की यादगार के रूप में कुछ खास तोहफे लेकर जाना हर एक के लिए जरूरी हो जाता हैं। यही वजह भी है कि जब आप कहीं घूमने जाते हैं तो उस जगह की जो भी खासियत हैं उससे जुड़ी चीजें आप अपने साथ जरूर उस जगह की यादगार या फिर दोस्तों,परिवार के सदस्यों को तोहफ़े के रूप में देने के लिए जरूर ख़रीदते हैं.ऐसे में अगर बातें हिमाचल की की जाए तो यहां की सैरगाहों में भी हर साल घूमने आने वाले लोगों का तांता लगा रहता हैं। ना केवल देश के अलग-अलग राज्यों से बल्कि विदेशों से भी यहां लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। इन सैरगाहों में घूमने के साथ पर्यटक यहां खरीदारी का भी जमकर लुफ्त उठाते हैं।
खास बात यह भी है कि हिमाचल ना केवल घूमने के लिए ही खूबसूरत जगह है बल्कि यहां के पर्यटन स्थलों के बाजारों में मिलने वाली वस्तुएं भी अपने आप में ही ख़ास हैं। अगर आप किसी को हिमाचल से यादगार के रूप में कोई तोहफा ले जाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं हैं। आपको हिमाचली संस्कृति और सभ्यता से जुड़ी हुई बहुत सी चीजें यहां पर बाजारों में आसानी से कम लागत पर उपलब्ध हो जाती हैं। वहीं अगर बात की जाए शिमला की तो यहां पर आने वाले पर्यटकों के लिए बाजारों में कुछ खास चीजें उपलब्ध है जिनमें शामिल है हिमाचल की शान हिमाचली टोपी, कुल्लवी, किन्नौरी,लहौली शॉल,मफ़लर,सहित हिमाचली आभूषण, मंदिरों की कलाकृतियां, पौराणिक वाद्य यंत्रों के साथ ही अन्य बहुत सा सामान आसानी से उपलब्ध होगा।
शिमला की में जहां हिमाचली टोपी के अलग-अलग डिजाइन और वैरायटी की भरमार आपको दुकान पर मिलेगी,तो वहीं आप कुल्लवी, किन्नौरी और लाहौली शॉल को भी अलग-अलग पैटर्न में और डिजाइन में खरीद सकते हैं। इसके लिए जहां शिमला के मॉल रोड पर हिमाचल एंपोरियम एक बेस्ट आउटलेट है इसके साथ ही अन्य दुकानों पर भी यह शॉल आसानी से आपको मिल जाएंगे। इसी के साथ ही अगर आप शिमला आए हैं तो यहां की लक्कड़ बाजार स्थित लक्कड़ मार्केट कर रुख करना ना भूले। इस लक्कड़ मार्केट में जहां आपको शिमला के ऐतिहासिक चर्च ओर अन्य कई ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भवनों के लकड़ी से बनाए गए नमूने भी उपलब्ध होंगे,तो वहीं कई तरह की की- रिंग भी आप यहां से गिफ्ट के रूप में अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के लिए ले जा सकते हैं। यहां लकड़ी से बने अलग-अलग तरह के सामान आपको आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे जिनकी लागत भी बेहद कम होगी और आप कम लागत में अपने अधिक से अधिक दोस्तों और परिवार वालों के लिए गिफ्ट्स ले जा सकते हैं। यहां आपको लकड़ी से बनी कई खूबसूरत चीजें और कई कलाकृति आसानी से मिल जाएंगी। यहां आपको लकड़ी से बने सजावटी सामान, लकड़ी से बने उपहार, लकड़ी की चलने वाली छड़ें, लकड़ी की घड़ियां,लकड़ी के पेन,फ्लॉवर पॉट सहित कई अन्य सामान आसनी से मिल जाएगा. इसके साथ ही यहां दुकानों पर पर्यटकों को हिमाचली पहनावे में इस्तेमाल होने वाली सदरी के साथ ही चंबा चप्पल, चंबा रुमाल के साथ ही चंबा रुमाल भी उपलब्ध हैं।
हिमाचली संस्कृति और कल्चर से जुड़ी आइटम्स ले जाना पसंद करते है सैलानी
शिमला घूमने आने वाले पर्यटकों में से ज्यादातर पर्यटक यहां की संस्कृति और से जुड़ी हुई चीजें ही यादगार और तोहफे के तौर पर ले जाना पसंद करते हैं। अधिकतर सैलानी हिमाचली टोपी लेते हैं तो कोई हिमाचली शॉल, सदरी,मफ़लर की खरीदारी करते हैं। लागत की बात करें तो टूरिस्ट प्लेस को ध्यान में रखते हुए इन सभी आइटम्स की कीमत 400-500 रुपए से शुरू होकर कई हजारों तक रखी गई हैं।
हिमाचल एम्पोरियम में हिमाचल के हर क्षेत्र की कला से जुड़ी वस्तुएं है उपलब्ध
शिमला के मॉल रोड पर पर सिटी पॉइंट में हिमाचल एंपोरियम पूरे हिमाचल की कला और संस्कृति को अपने आप में संजोए हुए हैं। एक ही स्थान पर शिमला आने वाले सैलानियों को हिमाचल के अलग-अलग जिले की सभी खास वस्तुएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। चाहे बातें हिमाचली टोपी की हो या फिर हिमाचल के अलग-अलग क्षेत्रों की मैं महिलाओं के द्वारा पहने जाने वाले साल की यहां हर डिजाइन और पैटर्न उपलब्ध होने के साथ ही हिमाचल के आभूषणों यह भी भरमार हैं। इसके साथ ही हिमाचल की देव संस्कृति की झलक भी पर आधारित कई तरह की वस्तु यहां पर खरीदारी के लिए रखी गई हैं। इसमें जहां हिमाचल के भव्य मंदिरों के छोटे-छोटे मॉडल बनाकर खरीदारी के लिए उपलब्ध करवाए जा रहे हैं तो वही हिमाचल के बाद एक यंत्र यहां पर रखे गए हैं। यह लोग अपने घरों में सजावट के तौर पर लगाते हैं। इसके साथ ही यहां चंबा चप्पल, चंबा रुमाल और चंबा थाल भी पर्यटकों के लिए खरीदारी के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा हैं,ऐसे में अगर आप हिमाचल एंपोरियम जाते हैं तो यहां पर आप अपनी पसंद की कोई भी गिफ्ट आइटम खरीद सकते हैं।
लक्कड़ बाज़ार है कुछ खास
शिमला आने वाले पर्यटकों के लिए लकड़ बाज़ार की लक्कड़ मार्केट भी सबसे खास हैं। यहां की सबसे खास बात यह है कि अगर आप यहां खरीदारी के लिए जाते हैं तो यहां आपको लकड़ी के आइटम्स की भरमार मिलेगी। वहीं अगर आप किसी तरह का कोई खास संदेश अपने परिवार या दोस्तों के लिए देना चाहते हैं तो वह भी यहां लकड़ी से बनाए जाने वाले की रिंग और गिफ्ट आइटम पर आप लिखवा सकते हैं। आप अपने दोस्तों को उनके नाम के की- रिंग भी बेहद ही कम लागत पर बनवाकर गिफ्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही यहां आपको लकड़ी से बनी हुई अलग-अलग तरह की वस्तुएं उपलब्ध होंगी।
