By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी शहर में बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल.. कई स्थानों पर सड़क पर बहने लगा बारिश का पानी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी शहर में बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल.. कई स्थानों पर सड़क पर बहने लगा बारिश का पानी
himachalNews

मंडी शहर में बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल.. कई स्थानों पर सड़क पर बहने लगा बारिश का पानी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/04/27 at 2:16 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – जिला में बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने मंडी शहर में पानी की निकासी की पोल खोल कर रख दी है। आलम यह है कि बरसात से पहले ही हो रही इस बारिश के कारण अधिकतर नालियों से पानी की सही निकासी नहीं हो पा रही है, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ पैदल चलने वाले राहगीरों को भी बारिश का पानी सड़कों पर बहने से दिक्कतें पेश आ रही हैं।

दो दिन पहले सौली खड्ड में एनएच पर बन गया था तालाब

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग उठाई है कि जहां पर भी शहर में पानी की निकासी की नालियां हैं उन्हें दुरूस्त किया जाए ताकि जनता को सुविधा मिल सके। बीते दो दिन पहले हुई बारिश के कारण भी शहर के सौली खड्ड में एनएच पर करीब 100 मीटर लंबा और दो फीट गहरा तालाब बन गया जहां से दो पहिया वाहन चालकों का गुजरना लगभग मुश्किल हो गया था लेकिन उसके बाद भी प्रशासन ने बंद पड़ी नालियों को खोलने की अभी तक जहमत नहीं उठाई है जिसके कारण बरसात से पहले ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने जिला प्रशासन मंडी से मांग उठाई है कि समस्या का समाधान किया जाए व जनता को सुविधा प्रदान की जाए। स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि तिब्बती मार्केट के पास बने शौचालय के पास इस प्रकार की दिक्कत करीब पिछले आठ दस वर्षों से बनी हुई है लेकिन आज दिन तक किसी ने इसके समाधान के बारे में कोई ठोस कदम नहीं उठाए।

TAGGED: Mandi The rain exposed the system in city
Chandrika April 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला की मंडी में चेरी ने दी दस्तक…300 से 400 रूपये प्रति बाक्स बिका
Next Article जफ़र इकबाल ने संभाला निगम के कमिश्नर का कार्यभार..बताई ये प्राथमिकता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?