सोलन : योगेश शर्मा – नगर निगम सोलन में लंबे समय के बाद आयुक्त का पद अब भर चुका है, सोलन में बतौर एडीसी रहे जफर इकबाल ने नगर निगम सोलन के कमिश्नर का कार्यभार संभाल लिया है । हालांकि बतौर एडीसी सोलन रहते हुए नगर निगम सोलन के कमिश्नर का कार्यभार भी ज़फ़र इक़बाल ही देख रहे थे, लेकिन सरकार ने उन्हें अब नगर निगम सोलन के कमिश्नर का जिम्मा सौंप दिया है।
शहर को सुदंर बनाने और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाना लक्ष्य
बता दें कि लंबे समय से नगर निगम सोलन में आयुक्त का पद खाली होने की वजह से विकास कार्यों पर काफी प्रभाव पड़ रहा था। परंतु अब नगर निगम सोलन में जफर इकबाल ने आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया है । नगर निगम के सोलन के कमिश्नर जफर इकबाल का कहना है कि शहर का विकास करना उनकी मुख्य प्राथमिकताएं रहेगी। उन्होंने कहा कि सोलन शहर के प्रत्येक वार्ड में पार्किंग की समस्या को हल किया जाएगा,वहीं बिजली, पानी की व्यवस्था को सही करने का कार्य शहर में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कूड़े और पानी के बिल को ऑनलाइन माध्यम से भरने की ओर जोर दिया जाएगा हालांकि निगम ने ऑनलाइन बिल भरने की सुविधा शहर के लोगों दी है लेकिन फिर भी ऑनलाइन सिस्टम में कई दिक्कतें आ रही है,लेकिन इसे जल्द सुधारा जाएगा, जिससे लोगों को निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सोलन शहर की आउटलुक बेहतर हो और बाहर से आने वाले लोग इसकी सुंदरता को निहारे इसके लिए कार्य किया जाएगा ।
