बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – विधानसभा क्षेत्र श्री नैना देवी के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलोआ के गांव संधोटी में रात भर भारी बारिश होने से मकान को ख़तरा हो गया । क्षेत्र में लगातार बारिश की वजह से कई जगह पर भारी बारिश से बहुत नुकसान हो रहे हैं।ऐसा ही मामला आज सुबह लगभग 3:00 बजे भारी बारिश से ग्राम पंचायत सलोआ के गांव संदोटी से सामने आया है । युवा क्लब डी.पी.एफ. डडोह भटेड संदोटी को इस घटना का पता लगता ही वे मौके पर पहुंचे ।
मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि मकान मालिक छोटू राम पुत्र निकू राम गांव संदोटी मध्य रात्रि को भारी बारिश होने से मध्य रात्रि को परिवार सो रहा था । अचानक आवाज़ सुनाई देने पर मकान मालिक के द्वारा रात्रि जब देखा गया तो मकान की पिछली साईड की दीवार गिर गई थी, एक दीवार हवा में है। अब मकान को ख़तरा पैदा हो गया है और भारी बारिश में मकान कभी भी गिर सकता है। इसके बारे में ग्राम पंचायत सलोआ व पटवारी को भी सूचित किया है।
