नाहन : देवेन्द्र कुमार- हिमाचल प्रदेश में इस बार खाद्य एवं आपूर्ति निगम पहली मर्तबा गेहूं की खरीद करेगा । जिसके लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है ।गेहूं बेचने के लिए किसानों को पहले पंजीकरण करवाना होगा।
10 अप्रैल से शुरू होंगी धान की खरीद
गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण 1 अप्रैल से शुरू हो गया है । पंजीकरण के बाद ही किसान खरीद केंद्रों पर जाकर अपना गेहूं बेच पाएंगे । सिरमौर जिला में इस बार 3 धान खरीद केंद्र बनाए गए, जिसमें से एक पावटा साहिब, दूसरा धौलाकुआं तो तीसरा कालाअंब शामिल है। इन सभी केंद्रों में 10 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना गेहूं बेचने के दौरान ना करना पड़े इसके लिए तमाम व्यवस्थाएं जुटाई जा रही है।
110 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाई गए दाम
इस बार प्रति क्विंटल गेहूं के दामों में 110 रूपए वृद्धि की गई है। किसानों को प्रति क्विंटल 2125 प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान होगा । वही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसानों के खाते में 24 घंटे के भीतर ऑनलाइन पेमेंट की अदायगी भी की जाएगी। गत वर्ष सिरमौर जिला में एफसीआई द्वारा गेहूं की खरीद की गई थी। सिरमौर जिला का पांवटा साहिब ईलाका पूरे प्रदेश में सबसे अधिक गेहूं के उत्पादन के लिए जाना जाता है। हालांकि सूखे के कारण इस बार सिरमौर जिला में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है । देखना होगा कि इस मर्तबा जिला में कितनी गेहूं की खरीद हो पाती है।
