जगत सिंह बैंस, नालागढ़: नालागढ़ के तहत ठेड़ा में स्थित मैक्लोड़ फार्मा कंपनी में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई हैं। मृतक के परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा हैं कि वह कंपनी में काम करते समय गिरा था। मृतक मजदूर आधे घंटे तक फर्श पर ही तड़पता रहा लेकिन कोई उसे उठाने नहीं आया।
उसके बाद उसे एक निजी गाड़ी में उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक के परिजनों का कहना अगर समय पर इलाज मिलता ओर सही उपचार होता तो बच सकती थी। पुलिस प्रशासन से पीड़ित के परिजन कंपनी प्रबंधन के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस का कहना हैं कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। कंपनी प्रबंधन ने कैमरे पर कुछ भी कहने से मना कर दिया हैं।
