शिमला:संजु चौधरी(TSN)-अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य आकर्षण कव्वाली (रूहदारी कव्वाल) और प्रसिद्ध प्राश्व गायक साज भट्ट (बालीवुड सिंगर) रहे.जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता उनकी पत्नी बिमला गुप्ता, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, महाधिवक्ता अनूप रतन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ग्रीष्मोत्सव में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला (एनजेडसीसी)के कलाकार प्रतिदिन बहरूपिया, कच्ची घोड़ी, वायोस्कोप व कठपुतली के रूप में लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं।इस दौरान ऑकलैंड हाउस स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागली, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल टुटू के छात्रों ने अपनी सुन्दर प्रस्तुति दी और एनजेडसीसी पटियाला उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा (बरसाना की होली, मयूर नृत्य) और उत्तराखण्ड के कलाकारों द्वारा जौनसारी नृत्य प्रस्तुत किया गया।ग्रीष्मोत्सव में ऑडिशन में चयनित कलाकारों द्वारा भी नृत्य, गायन, भांगड़ा आदि गतिविधियां प्रस्तुत की गई। उत्सव में अनुमोदित कलाकार पंकज डोगरा, रोहिणी डोगरा, शिवानी ठाकुर, एन जेड सी सी पटियाला पंजाब (भांगड़ा और जिंदुआ), पंकज ठाकुर, ए पी जी यूर्निवर्सिटी, अनुज शर्मा, हनी नेगी ने अपनी मधुर आवाज से लोगों का खूब मनोरंजन किया और लोगों ने बहुत आनंद उठाया।
आज प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका महालक्ष्मी अय्यर देंगी परफॉरमेंस
अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में आज प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका महालक्ष्मी अय्यर अपनी प्रस्तुति देंगी।इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री मुख्यतिथि होंगे।
