शिमला :चन्द्रिका (TSN)-कांग्रेस के बागियों के खिलाफ पार्टी के नेता और कार्यकर्त्ता खुलकर आलोचना कर रहे हैं.प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मनमनोहन कटोच ने 6 बागी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके व्यवहार से लाखों कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई है। उन्होंने कहा कि संगठन ही कार्यकर्ता, पदाधिकारी व नेता बनाता है लेकिन जब कोई विधायक बन जाए तो वह अपने हितों तक समिति हो जाए,ये सोच लोकतंत्र के लिए भी सही नहीं है।
पार्टी के लिए डंडे खाने वाले कार्यकर्ताओं की पैरवी कोई नहीं कर रहा
कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता मनमनोहन कटोच ने कहा कि आज बागी विधायक अपनी राजनीतिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए अपनी ही सरकार को गिराने में तुले हुए है,जिसे पार्टी का कार्यकर्ता कभी सहन नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि बागी विधायको को मालूूम होना चाहिए कि कांग्रेस की टिकट ही वे चुनाव लडक़र विधानसभा पहुंचे और राज्य सभा चुनाव में उन्हें वोट करने का मौका मिला। मनमोहन कटोच ने कहा कि कांग्रेस के जो विधायक ये भ्रम फैलाने में लगे है कि पद नहीं मिलेगा तो पार्टी छोड़ देगें, वे ऐसा कह कर सीधे तौर पर अपनी राजनीतिक आंकाक्षाओं के लिए कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे है। उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने सरकार को सत्ता में लाने के लिए रात दिन काम किया और डंड़े खाए, उनकी पैरवी कोई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विचाराधारा है, जिस पर चलकर सभी देश और प्रदेशवासियों की बिना किसी स्वार्थ के सेवा करनी है।
मनमोहन कटोच ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के साथ बीते 26 सालों से सक्रीय रुप से जुड़े हुए है। उन्होंने आज तक संगठन ने जो जिम्मेदारी दी,उसे पूरी निष्टा से निभाया। जो भी परिस्थितियां रही,संगठन के साथ जुड़े रहे लेकिन जिस तरह से कांग्रेस के विधायकों ने अपना पाला बदला, वह कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी तोडऩे का काम करता है।
बागी नेताओ को प्रदेश की जनता देगी जवाब
मनमोहन कटोच ने कहा कि बागी नेताओ को प्रदेश की जनता स्वयं जवाब देगी। उन्होंने कहा कि जो सपने बागी नेता देख रहे है,वे हकीकत में नहीं बदलने वाले। उन्होंने कहा कि जो पहले अपने को ही पार्टी को सबसे वफादार बताते थे, आज वे ही कांग्रेस को कोस रहे है। कटोच ने कहा कि बागी नेता एक बार अपने भीतर झांक कर देख लेगें तो उन्हें अहसास हो जाएगा कि आज जहां वे खड़े है, वहां वे कांग्रेस पार्टी की ही बदौलत पहुंचे है।
भाजपा की परंपरा नहीं सही
कटोच ने कहा कि भाजपा ने चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने की जो पंरपरा शुरु की है, वह सही नहीं है। उन्होनें कहा कि आज इससे भाजपा के अच्छे दिन आ सकते है लेकिन ये पंरपरा लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी दलों को दल बदलने वाले विधायकों का राजनैतिक बेदखल करना चाहिए।
