सोलन/योगेश शर्मा: जिला सोलन में लगातार अब लंपी वायरस के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है । वहीं नए लक्षणों के साथ अब पशु बीमार हो रहे हैं, जिला में अभी तक लंपी वायरस के 14,668 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 8,523 पशु ठीक भी हो चुके हैं,वहीं 1000 पशुओं की अभी तक लंपी वायरस से मृत्यु हो चुकी है। वहीं जिला में अभी भी 5145 मामले लंपी वायरस के एक्टिव है। पशुपालन विभाग सोलन के सहायक निदेशक परियोजना अधिकारी डॉ मनदीप ने बताया कि 10 दिन पहले जहां जिले में 300 मामले लंपी के सामने आ रहे थे। वहीं अब से 200 से 250 मामले ही सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा मामले धर्मपुर और अर्की में सामने आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नालागढ़ एरिया में अब लंपी वायरस के मामलों में सुधार हो चुका है। उन्होंने बताया कि जिन पशुओ में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है उनकी मृत्यु हो रही है। उन्होंने कहा कि जो पशु कमजोर है उनकी टांगों में सूजन और गले में सूजन आ रही है जिससे उन्हें चल पाने में और सांस लेने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि अब धीरे-धीरे इसके मामले ठीक होने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में अभी तक 22,000 पशुओं का वैक्सीनेशन किया जा चुका है । उन्होंने कहा कि अब जहां पर लंबी वायरस के मामले ठीक हो रहे हैं, वहां पर भी पशुपालन विभाग लोगों को जागरुक कर पशुओं का वैक्सीनेशन कर रहा है।
