संजीव महाजन, नूरपुर : नूरपुर के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए पूर्व विधायक अजय महाजन की ओर से चलाई गई मुहिम का नूरपुर में शरारती तत्व गलत प्रचार कर रहे है। ऐसे मामले इस मुहिम के तहत देखने और सुनने में आ रहे है जिसमें “बायोडाटा दो नौकरी लो” और “आइडिया 10 लाख का” मुहिम में आवेदन करने के लिए कुछ लोग आवेदकों से पैसों की वसूली कर रहे है। अब इस तरह की शिकायतों पर अजय महाजन ने सभी को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि उनकी ओर से चलाई गई मुहिम में आवेदन और पंजीकरण करने के लिए किसी तरह की कोई फ़ीस नहीं रखी गई है और यह प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है।
पूर्व विधायक अजय महाजन ने शरारती तत्वों की ओर से उनके चलाई गई मुहिम को बदनाम किए जाने व लोगों में गलत संदेश दिए जाने को लेकर प्रेसवार्ता की ओर कहा की उनके ओर से चलाई जा रही मुहिम “बायो डाटा दो और नोकरी लो” ओर “आइडिया दस लाख का” से विरोधी बौखला गए है। यही वजह है कि उनकी मुहिम को बदनाम करने के लिए विरोधियों के कुछ शरारती तत्व दुष्प्रचार कर रहे है। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर अभियान के दौरान उन्हें लोगों से ज्ञात हुआ है कि कुछ लोग उनको बदनाम करने के लिए “बायो डाटा दो और नोकरी लो” के लिए आवेदन के बदले 1 हजार रुपए ओर “आइडिया दस लाख का” के लिए 3300 रुपए जमा करवाने के लिए बोल रहे है।
महाजन ने कहा कि उन्होंने लोगों को रोजगार देने के लिए निशुल्क आवेदन की मुहिम चलाई है, जबकि क्षेत्र में कुछ ठग आवेदन के बदले पैसे मांग रहे है। महाजन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति लोगों से आवेदन के लिए पैसे की मांग करता है तो उसकी सूचना उनको या पुलिस को दे। उन्होंने कहा है कि किसी की भी मांगने पर आवेदन के लिए पैसे ना दें। इस बात की जानकारी रखें कि आवेदन की पूरी प्रक्रिया को निशुल्क रखा गया है और इसके लिए किसी भी युवा से किसी भी तरह की कोई भी फीस नहीं ली जा रही है।
