जवाली:रशपाल सिंह सोनू(TSN)-जवाली उपमंडल में पिछले कल भीषण तूफान के आने से बिजली व कई सड़के बंद हो गई थी,जोकि आज दूसरे दिन भी बहाल नही हो सकी.भरमाड़ ,फारियां,समलाना, मैरा, हर नोटा, हरसर, गुगलाड़ा, चलवाड़ा, करडियाल, मतलाहड़ सहित दर्जनों गांव में तबाही मचाई।तूफान इतना भयानक था कि चारों तरफ धूल ही धूल हो गई।तूफान से कई टीननुमा मकानों की छते उड़ गईं।बड़े-बड़े पेड़ों की टहनियां टूट कर जगह-जगह सड़कों पर गिरी है जिससे कई सड़के अवरुद्ध पड़ी हुई है।
कई मकानों को पेड़ की टहनियां टूटने से नुकसान पहुंचा।
वहीं बिजली विभाग की तारे व कई खंबे टूट गए हैं जिससे लोगों की बिजली बंद पड़ी हुई बिजली न होने के कारण लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं.बिजली विभाग के कर्मचारी भी कल रात से ही बिजली को बहाल करने के लिए तत्परता से जुटे हुए हैं,लेकिन अभी तक कई जगह बिजली बहाल नहीं हो सकी है.वहीं बिजली न होने के कारण लोगों को पीने के पानी की भी भारी किल्लत हो गई है।बता दे कि पिछले कल एकदम आए तूफान से हर कोई सहम गया।जोरदार तूफान के कारण आम, लीची, आड़ू, पलम इत्यादि के फल नीचे गिर गए। बगीचों में पेड़ों के नीचे फलों के ढेर लग गए।
